Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
MP News : हमीदिया अस्पताल के बाहर जूड़ा ने लगाई समानांतर ओपीडी, काली पट्टी बांधकर देखे मरीज
MP News : भोपाल। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के विरोध में डॉक्टरों का लगातार आंदोलन जारी है।

MP News : भोपाल। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के विरोध में डॉक्टरों का लगातार आंदोलन जारी है। हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद जूनियर डॉक्टर हड़ताल खत्म कर काम पर तो लौट आए हैं। लेकिन उन्होंने विरोध का नया तरीका इख्तियार कर लिया है। आज जूड़ा के सभी डॉक्टरों ने हमीदिया हॉस्पिटल के बाहर काली पट्टी बांधकर मरीजों का प्राथमिक उपचार किया। यही नहीं उन्होंने अस्पताल परिसर में ही टेंट लगाकर समानांतर ओपीडी संचालित की।
MP News : जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन का कहना है कि हमने हाई कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए हड़ताल वापस ले ली है। लेकिन, हम समानांतर ओपीडी लगातार अपना विरोध जारी रखेंगे। इससे पहले सोमवार को जूनियर डॉक्टर्स ने बाइक रैली निकालकर कोलकाता की घटना का विरोध भी किया था। बता दें कि मरीज अगर इमरजेंसी कंडीशन में है तो रेफर किया जा रहा हैं,समांतर ओपीडी में सभी विभागों के विषय विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद हैं। जूनियर डॉक्टर ने बताया कि करीब 50 से अधिक डॉक्टर ओपीडी कर रहे हैं।

MP News : मरीज को किसी भी प्रकार का नुकसान ना हो यही हमारी प्राथमिकता पहले थे,आज भी है और आगे रहेगी। गौरतलब है कि इससे पहले 17 अगस्त दोपहर में हाईकोर्ट ने जूनियर डॉक्टर्स को हड़ताल खत्म करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने कहा कि 20 अगस्त तक अपनी हड़ताल वापस लें। एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव सच देवा और जस्टिस विनय सर्राफ की बेंच ने कहा कि हड़ताल का ये तरीका कतई ठीक नहीं है। अगर किसी की जान निकल रही होगी, तो कहिएगा दो दिन बाद दवाई देंगे? हाईकोर्ट ने डॉक्टरों की काम पर लौटने की सलाह दी थी।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


