Create your Account
MP News : महू में थलसेना, नौसेना और वायुसेना का संयुक्त सेमिनार, कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हुए शामिल
MP News : महू। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज मध्य प्रदेश के महू में आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर के संयुक्त सैन्य सेमिनार का उद्घाटन किया। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम देश की तीनों सेनाओं—थलसेना, नौसेना और वायुसेना के शीर्ष अधिकारियों को एक मंच पर लाया है, जहां वे युद्ध रणनीतियों और आधुनिक तकनीकों पर गहन चर्चा करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला अवसर है, जब तीनों सेनाएं युद्ध पद्धतियों में नवाचार और तकनीकी प्रगति पर विचार-विमर्श के लिए एकत्र हुई हैं।
MP News : सेमिनार में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह सहित सेना के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। इस आयोजन की सुरक्षा के लिए महू को आज और कल के लिए नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है।
MP News : इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य युद्ध नीतियों, रणनीतियों और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर गहन मंथन करना है। इसमें सैन्य अधिकारियों के साथ-साथ रक्षा उद्योग के विशेषज्ञ, शिक्षाविद् और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि भी शामिल होंगे, जो अपने अनुभव और विचार साझा करेंगे। यह आयोजन भारत की रक्षा तैयारियों को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 579 और निफ्टी 170 अंक चढ़कर बंद
- 2. chhattisgarh aldermen appointed: बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के निकायों में 415 एल्डरमैन नियुक्त,देखें सूची किसे मिली जगह
- 3. UP News : दीवार ढहने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत, दुकान से लौटते समय हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम
- 4. share-market-3-july:लगातार तीसरे दिन बाजार में रौनक, मुनाफावसूली के बावजूद सेंसेक्स 261 अंक उछला, IT और रियल्टी शेयरों में हरियाली, जानें निफ्टी का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

