Breaking News
Create your Account
MP News : जनता क्वार्टर जर्जर, लोग नहीं करेंगे खाली, बारिश में बढ़ी नगर निगम की टेंशन, न्यूज प्लस 21 की खबर का असर, जहांगीरिया स्कूल हुआ खाली...
- Rohit banchhor
- 10 Aug, 2024
MP News : भोपाल। नगर निगम की ओर से जर्जर घोषित किए जा चुके ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर को गिराने का मामला विवादित होता जा रहा है।
MP News : भोपाल। नगर निगम की ओर से जर्जर घोषित किए जा चुके ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर को गिराने का मामला विवादित होता जा रहा है। जनता क्वार्टर में रहने वाली परिवारों ने घर खाली करने से इनकार कर दिया है। लोगों का कहना है की बारिश में घर गृहस्थी का सामान लेकर कहां जाएंगे। इधर, नगर निगम ने साफ किया है कि जनता क्वार्टर को हाउसिंग बोर्ड ने सालों पहले तैयार किया था, अब इनको जर्जर घोषित किया जा चुका है।
MP News : बारिश के मौसम में जनता क्वार्टर के भवन कभी भी गिर सकते हैं इसलिए परिवार एवं सभी सामान निकालकर लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है। जनता क्वार्टर में रहने वाले परिवारों ने अपने घर के बाहर घर के बदले घर के पोस्टर लगाए और दीवारों पर नारे लिखकर कार्रवाई का विरोध किया। यदि परिवार चाहें तो हाउसिंग फॉर ऑल स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।
MP News : खाली हुआ बदहाल जहांगीरिया स्कूल-
करीब डेढ़ सौ साल पुराना जहांगीरिया स्कूल भवन को हेरिटेज के रूप में संरक्षित किया जा सकता है। भवन की एक दीवार क्षतिग्रस्त होने के बाद यहां से कक्षाएं शिफ्ट की जा चुकी हैं। इसकी दीवारें दो फीट तक मोटी हैं। इसकी बनावट भी सामान्य इमारतों से अलग है। बरसात में जर्जर इमारतों में चल रहे स्कूलों को चिन्हित किया गया। उनमें से एक जहांगीरिया स्कूल का नाम भी आया। यहां करीब सौ विद्यार्थी हैं।
MP News : इस स्कूल भवन की एक दीवार गिरने के बाद यहां प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। वहीं यहां पढऩे वाले विद्यार्थी दूसरे स्कूलों में शिफ्ट कर दिए गए। यहां से स्कूल हटाने के पीछे जर्जर भवन के साथ ही नामांकन की कम संया भी एक कारण है। स्कूल कक्षा एक से बारहवीं तक है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : राजधानी में एक और लिफ्ट हादसा : फाफाडीह स्थित पिथालिया कॉम्प्लेक्स में लगभग 20 मिनट तक फंसी रही IAS अफसर की पत्नी
- 2. Supreme Court Dismisses TMC Objection: सुप्रीम कोर्ट में TMC की आपत्ति खारिज, मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती नियमों के खिलाफ नहीं
- 3. CG News : 10वीं में लगातार असफलता से परेशान नाबालिग ने की आत्महत्या
- 4. Online Betting : सटोरिए बाबू खेमानी के कज़िन समेत 2 और गिरफ्तार, सिम-बैंक खातों का बड़ा खुलासा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

