Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : मध्य प्रदेश में IPS अधिकारियों को सौंपे गए विभिन्न संभागों के प्रभार, ADG राजा बाबू सिंह को मिली शहडोल की कमान

MP News : मध्य प्रदेश में IPS अधिकारियों को सौंपे गए विभिन्न संभागों के प्रभार, ADG राजा बाबू सिंह को मिली शहडोल की कमान
X

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ IPS अधिकारियों को विभिन्न संभागों का प्रभार सौंपा है। एडीजी राजा बाबू सिंह को शहडोल संभाग, DG जेल वरुण कपूर को भोपाल संभाग और स्पेशल DG जेल उपेंद्र कुमार को उज्जैन संभाग का प्रभार दिया गया है। भोपाल, उज्जैन, चंबल, जबलपुर, नर्मदापुरम, सागर और शहडोल संभाग के लिए ये जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

MP News : संभाग स्तर पर कानून व्यवस्था की समीक्षा

यह प्रभार संभाग स्तर पर कानून व्यवस्था और पुलिस के कार्यों की समीक्षा के लिए दिए गए हैं। इन अधिकारियों को अपने-अपने संभाग में पुलिसिंग, सुरक्षा और प्रशासनिक कार्यों की बेहतर निगरानी करने की जिम्मेदारी मिली है।

MP News : कौन हैं IPS राजा बाबू सिंह?

एडीजी राजा बाबू सिंह का जन्म 11 जुलाई 1967 को उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के पचनेही कस्बे में हुआ था। वे मध्य प्रदेश कैडर के 1994 बैच के IPS अधिकारी हैं। उन्होंने एमए तक शिक्षा प्राप्त की है। वर्ष 1993 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद 6 सितंबर 1994 को IPS पद पर नियुक्त किया गया। हाल ही में उन्होंने बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) से डेपुटेशन पूरा कर मध्य प्रदेश वापस लौटे थे और एडीजी ट्रेनिंग के पद पर तैनात थे। अब उन्हें शहडोल संभाग का प्रभार सौंपा गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire