Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
MP News : अंतरराष्ट्रीय जुजित्सु खिलाड़ी और मार्शल आर्ट कोच रोहिणी कलम ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, 1 दिन पहले लौटी थी घर
MP News : देवास। अंतरराष्ट्रीय जुजित्सु खिलाड़ी और मार्शल आर्ट कोच रोहिणी कलम ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 35 वर्षीय रोहिणी कलम अर्जुन नगर, राधागंज में अपने परिवार के साथ रहती थीं। जानकारी के अनुसार, वे एक दिन पहले ही घर वापस लौटी थीं।
MP News : घटना की जानकारी परिवार ने पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए आत्महत्या के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। परिजन सदमे में हैं और रो-रोकर हाल बेहाल है।
MP News : परिवार के अनुसार, रविवार सुबह तक रोहिणी सामान्य थीं, उन्होंने परिवार के साथ नाश्ता किया। इसके बाद उन्हें एक फोन आया और वे अपने कमरे में चली गईं। जब काफी देर तक बाहर नहीं निकलीं, तो दरवाजा तोड़कर देखा गया कि उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
MP News : रोहिणी कलम आष्टा के एक निजी स्कूल में मार्शल आर्ट कोच के रूप में कार्यरत थीं। कुछ समय पहले उनके पेट में एक गठान हो गया था, जिसका ऑपरेशन भी किया गया था।
MP News : रोहिणी जुजित्सु में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी थीं। उन्होंने पिछले साल अबू धाबी में आयोजित इंटरनेशनल जुजित्सु टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. India T20I Squad Announcement: श्रेयस अय्यर भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान, वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टीम में एंट्री, टीम इंडिया का ऐलान
- 2. Sourav Ganguly Security: सौरव गांगुली की सुरक्षा में कटौती, 'Z' कैटेगरी से 'Y' में किया गया डाउनग्रेड
- 3. Yogi Adityanath Birthday Special: 54 साल के हुए योगी आदित्यनाथ, जानें कैसे तय किया मुख्यमंत्री बनने तक का सफर, UP+ Yogi...आज भी उपयोगी...संन्यासी से 'बुलडोजर बाबा' बनने तक की कहानी..newsplus21 पर
- 4. CG News : फर्जी GST नेटवर्क पर DGGI का बड़ा वार, 12.5 करोड़ के ITC घोटाले में यूपी से आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

