Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : इंदौर को मिला BNI का 10वां चैप्टर ‘जुपिटर’, लॉन्च के दिन ही 40 लाख से ज्यादा का कारोबार

जहां वे रेफरल आधारित नेटवर्किंग के जरिए अपने कारोबार का विस्तार कर सकें।

MP News : इंदौर को मिला BNI का 10वां चैप्टर ‘जुपिटर’, लॉन्च के दिन ही 40 लाख से ज्यादा का कारोबार
X

MP News : इंदौर। देश के सबसे सक्रिय कारोबारी शहरों में शामिल इंदौर को बिज़नेस नेटवर्किंग के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है। वैश्विक नेटवर्किंग संगठन BNI (Business Network International) ने शहर में अपने 10वें चैप्टर ‘जुपिटर’ का शुभारंभ किया। इस नए चैप्टर का उद्देश्य उद्यमियों, व्यवसायियों और प्रोफेशनल्स को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे रेफरल आधारित नेटवर्किंग के जरिए अपने कारोबार का विस्तार कर सकें।

लॉन्च कार्यक्रम में 115 से अधिक बिज़नेस ओनर्स और प्रोफेशनल्स शामिल हुए। खास बात यह रही कि उद्घाटन के दिन ही सदस्यों के बीच 56 से अधिक बिज़नेस रेफरल्स का आदान-प्रदान हुआ, जिससे करीब 40.67 लाख रुपये का कारोबार उत्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में बीएनआई इंदौर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आकाश वर्मा ने कहा कि जुपिटर चैप्टर केवल एक नया नेटवर्किंग समूह नहीं, बल्कि इंदौर और मध्यप्रदेश के उद्यमियों के लिए नए अवसरों का मंच है। उन्होंने कहा कि सहयोग, विश्वास और रेफरल आधारित नेटवर्किंग ही मजबूत व्यवसाय की नींव है।

वहीं सीनियर डायरेक्टर कंसलटेंट पुष्पेंद्र सिंह जादौन और लॉन्च डायरेक्टर कंसलटेंट अशीष जैन ने बताया कि जुपिटर चैप्टर का शानदार आगाज़ भविष्य में सदस्यों के लिए नए व्यवसायिक अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा।

बीएनआई की वैश्विक पहुंच भी बेहद व्यापक है। संगठन वर्तमान में 76 से अधिक देशों में सक्रिय है, जहां 3.56 लाख से अधिक सदस्य और 11 हजार से ज्यादा चैप्टर्स कार्यरत हैं। पिछले एक वर्ष में बीएनआई सदस्यों ने दुनिया भर में 1.80 करोड़ से अधिक रेफरल्स साझा किए, जिनके माध्यम से 27 बिलियन अमेरिकी डॉलर का कारोबार उत्पन्न हुआ।

इंदौर में भी बीएनआई लगातार अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। वर्तमान में शहर में 450 से अधिक सदस्य और 10 सक्रिय चैप्टर्स हैं। सदस्यों के बीच अब तक 1.61 लाख से अधिक रेफरल्स साझा किए जा चुके हैं, जिनसे 111.73 करोड़ रुपये से अधिक का व्यवसाय उत्पन्न हुआ है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire