Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : शिक्षा विभाग के समीक्षा बैठक में सीएम डॉ. मोहन ने लिए बड़े फैसले, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी सम्राट विक्रमादित्य की गाथा, 100% रिजल्ट वाले स्कूलों का होगा सम्मान

विद्यार्थियों को भारतीय इतिहास और संस्कृति से बेहतर तरीके से जोड़ा जा सके।

MP News : शिक्षा विभाग के समीक्षा बैठक में सीएम डॉ. मोहन ने लिए बड़े फैसले, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी सम्राट विक्रमादित्य की गाथा, 100% रिजल्ट वाले स्कूलों का होगा सम्मान
X

MP News : भोपाल। भोपाल में आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा को लेकर कई बड़े फैसले लिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि आने वाले समय में स्कूल सिलेबस में सम्राट वीर विक्रमादित्य की जीवनी को शामिल किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को भारतीय इतिहास और संस्कृति से बेहतर तरीके से जोड़ा जा सके।

बैठक में भगवान श्रीकृष्ण के गुरु सांदीपनि के जीवन पर आधारित एक रोचक पुस्तक तैयार करने पर भी सहमति बनी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को सिर्फ किताबी शिक्षा ही नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा, आदर्श व्यक्तित्व और व्यावसायिक कौशल से भी जोड़ना जरूरी है।

सरकार ने यह भी तय किया है कि जिन स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहेगा, उन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा। समीक्षा बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में 26 ऐसे स्कूल हैं, जहां सभी विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं। इसके अलावा 90 और 95 प्रतिशत से अधिक रिजल्ट देने वाले स्कूलों को भी सम्मान देने की तैयारी की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 16 जून से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आधारभूत सुविधाओं, शिक्षकों और प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत करना जरूरी है।

बैठक में विद्यार्थियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण देने पर भी जोर दिया गया। सरकार का मानना है कि इससे छात्र भविष्य में रोजगार और स्वरोजगार के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकेंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि विभाग से जुड़ी एक वर्ष से अधिक पुरानी घोषणाएं लंबित न रहें और सभी योजनाओं पर तेजी से अमल किया जाए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire