Create your Account
MP News : ओंकारेश्वर में सीएम डॉ. मोहन यादव ने बेटे-बहू की नर्मदा यात्रा में हुए शामिल, भगवान को जल अर्पित कर की सुख-समृद्धि की कामना
MP News : खंडवा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ओंकारेश्वर पहुंचे और खेड़ी घाट पर बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव और बहू डॉ. इशिता यादव की मां नर्मदा यात्रा में शामिल हुए। सीएम ने भगवान ओंकारेश्वर को जल अर्पित कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
MP News : मुख्यमंत्री ने नर्मदा नदी के तट पर स्थित श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर में सपरिवार दर्शन किए और पूजा अर्चना की। इस अवसर पर सीएम अपने परिवार के साथ नवदंपति को धार्मिक परंपराओं का महत्व बताते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।
MP News : हाल ही में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में डॉ. अभिमन्यु यादव का विवाह संपन्न हुआ था। विवाह के बाद परंपरा के अनुसार नवविवाहित दंपति ने मां नर्मदा की परिक्रमा प्रारंभ करने का संकल्प लिया। यह धार्मिक यात्रा 15 दिनों में पूरी की जाएगी।
MP News : इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक परंपराओं का पालन करना और नई पीढ़ी को उनके मूल्यों से जोड़ना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद देते हुए उन्हें जीवन में सुख-समृद्धि और सामाजिक कर्तव्यों के पालन की शुभकामनाएँ दीं।
Related Posts
More News:
- 1. Harry Potter HBO Trailer: हैरी पॉटर HBO सीरीज का ट्रेलर रिलीज, क्रिसमस 2026 पर लौटेगी जादुई दुनिया
- 2. Union Cabinet Meeting: कैबिनेट का बड़ा फैसला : देश में 100 नए एयरपोर्ट के निर्माण को मंजूरी, उड़ान योजना को 10 साल का विस्तार, 200 हेलीपैड भी बनेंगे
- 3. CG News : अवैध स्क्रैप कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 टन लोहे का कबाड़ जब्त
- 4. MP News : उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, अंगारेश्वर महादेव मंदिर में परिवार संग किया विशेष पूजन-अभिषेक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

