Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
MP News : आईएम के आतंकी से पूछताछ में खुलासा : एमपी में सक्रिय है आतंकी नेटवर्क, एटीएस ने तेज की कार्रवाई
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश में तेजी से आतंकी नेटवर्क फल फूल रहा है। मध्य प्रदेश के खंडवा से गिरफ्तार हुए इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी शेख फैजान से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश में तेजी से आतंकी नेटवर्क फल फूल रहा है। मध्य प्रदेश के खंडवा से गिरफ्तार हुए इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी शेख फैजान से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। शेख फैजान से पूछताछ में निकल कर सामने आया है कि एमपी में अभी भी आतंकी नेटवर्क पूरी तरह से सक्रिय होकर अपने मंसूबों पर काम कर रहा है। एटीएस की जांच में इसके सबूत मिले है। फिलहाल एटीएस टीम फैजान के सहयोगियों का पता लगाने में जुटी हुई है। दरअसल फैजान को एटीएस ने खंडवा से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था।
MP News : कोर्ट में पेश करने के बाद 5 दिनों की रिमांड मांगी गई थी, जिसको कोर्ट ने स्वीकार करते हुए एटीएस को 5 दिनों की रिमंद दी थी। उसके बाद से ही लगातार फैजान से पूछताछ का जो क्रम है वह जारी है। फैजान से पूछताछ में पता चला कि फैजान के मोबाइल में एटीएस अधिकारियों का नंबर सेव था। वह सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर कट्टरपंथी वाले स्टेटस डालता था। जिसको एटीएस के अधिकारी भी सीन करते थे। तब फैजान यह देखकर बहुत खुश होता था। फैजान जेल में बंद रकीब से मिलने कोलकाता गया था, तभी से जांच एजेंसियों के रडार पर था। फैजान की गतिविधियों पर जांच एजेंसियों की करीब एक साल से नजर थी। सोशल साइट पर पोस्ट और व्हाट्सएप स्टेटस के बाद से जांच एजेंसी के टारगेट पर था। आतंकी रकीब की गिरफ्तारी के वक्त भी बंगाल की एजेंसियों ने फैजान से पूछताछ की थी।
MP News : फैजान का सहयोग करने वालों की धरपकड़ शुरू
मध्य प्रदेश में फैल रहे आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए एटीएस तेजी से काम कर रही है। फैजान की गिरफ्तारी के बाद अब उसकी कॉल डिटेल और अन्य सोर्स को खंगाल जा रहा है। फैजान से पूछताछ और कार्रवाई में एटीएस को आतंकी गतिविधियां जिंदा होने के सबूत मिले हैं। जिसके बाद एटीएस ने अपनी कार्रवाई और तेजी कर दी है। साथ ही फैजान के सहयोगियों की भी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


