Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Mp News: होमगार्ड जवान ने विधायक प्रीतम सिंह लोधी का नाम लेकर युवक की लगाई पिटाई, विधायक बोले, मुझे किया जा रहा टारगेट, दे दूंगा इस्तीफा

विधायक लोधी ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है उससे पहले एक और वीडियो विधायक के समर्थकों के साथ मारपीट का वायरल हुआ

Mp News: होमगार्ड जवान ने विधायक प्रीतम सिंह लोधी का नाम लेकर युवक की लगाई पिटाई, विधायक बोले, मुझे किया जा रहा टारगेट, दे दूंगा इस्तीफा
X
Mp News: भोपाल/ग्वालियर। मध्य प्रदेश की राजनीति में अक्सर चर्चाओं का केंद्र रहने वाले पिछोर के विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने एक वीडियो जारी कर विधायक की के पद से इस्तीफा देने के बाद कही है। वीडियो में प्रीतम सिंह लोधी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि कुछ लोगों द्वारा उनकी छवि को खराब करने के लिए गंदा खेल खेला जा रहा है लोग उनके साथ उनके कार्यकर्ताओं को भी प्रताड़ित कर रहे हैं। लोगों द्वारा उनके खिलाफ अनाप-शनाप बातें भी फैलाई जा रही हैं। उनके प्रताड़ना से बहुत त्रस्त हो चुका हूं और ज्यादा हुआ तो मैं अपने पद से इस्तीफा भी दे दूंगा।


Mp News: जानकारी के मुताबिक पिछोर विधायक लोधी ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है उससे पहले एक और वीडियो विधायक के समर्थकों के साथ मारपीट का वायरल हुआ था। जो मायापुर थानांतर्गत ग्राम सलोरा गांव का था। इस वीडियो में होमगार्ड सैनिक एक युवक (लोधी समर्थक) की पिटाई करते हुए पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का नाम लेकर उन पर तथा उनकी जाति पर तंज कस रहा है। वीडियो वायरल होने के उपरांत पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए होमगार्ड सैनिक को थाने से हटा कर मुख्यालय भेज दिया है। वहीं, डायल-100 के ड्राइवर को भी हटा दिया गया है। पूरे मामले में सूत्रों का कहना है कि सलोरा निवासी अमित अपने गांव जा रहा था तभी दो युवकों ने उसे पेट्रोल मांगने के बहाने रोका और उसके साथ लूटपाट शुरू कर दी।

Mp News: इसी दौरान पीछे से युवक अमित के रिश्तेदार आ गए और उन्होंने लूटपाट करने वाले रविन्द्र लोधी को पकड़ लिया, जबकि दो भाग निकले। ग्रामीणों ने रविन्द्र को गांव लाकर रस्सी से एक बिजली के खंभे से बांधकर डायल 100 को फोन कर दिया।डायल-100 का चालक और एक होमगार्ड सैनिक सुरेंद्र चौहान गांव पहुंचे। वहां सुरेंद्र चौहान ने रविन्द्र की लात-घूसों से पिटाई करते हुए विधायक प्रीतम लोधी का नाम लेकर गालीगलौज कर जातिगत तंज कसा। गांव वालों ने यह वीडियो बना लिया और सुरेंद्र चौहान की इस बात का विरोध दर्ज कराया। यह वीडियो बहुप्रसारित होने के बाद मामला ने तूल पकड़ा। इसके बाद विधायक ने भी एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि उन्हें और उनके कार्यकर्ताओं को लगातार टारगेट किया जा रहा है। अगर ऐसा ही चला तो वह विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire