Create your Account
MP News : बाल रंग 2025 का भव्य समापन : CM डॉ. मोहन यादव ने विजयी टीमों को दी बधाई, विधानसभा सत्र व समीक्षा बैठक पर भी किए बड़े ऐलान
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे बाल रंग 2025 का समापन शुक्रवार देर शाम एक शानदार समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस बार बाल रंग के अद्भुत आयोजन में मध्य प्रदेश के साथ चार राज्यों और पाँच केंद्र शासित प्रदेशों के बच्चों ने उत्साहपूर्ण सहभागिता की, जिसने पूरे कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।
MP News : मुख्यमंत्री ने पुरस्कार वितरण की घोषणा करते हुए बताया कि पहला पुरस्कार झारखंड को मिला, जहाँ बच्चों ने माँ दुर्गा के चरित्र को इतनी प्रभावशाली प्रस्तुति दी कि पूरा सभागार मंत्रमुग्ध हो गया। दूसरे स्थान पर हरियाणा के बच्चे रहे और तीसरा पुरस्कार असम की टीम को दिया गया, जिनके शानदार बिहू नृत्य ने कार्यक्रम में रंग भर दिए। CM ने कहा कि मध्य प्रदेश के बच्चों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का मन जीत लिया।
MP News : उन्होंने बताया कि सभी राज्यों से आए बच्चों, कला दलों और शिक्षकों के ठहरने और यात्रा की पूरी व्यवस्था मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने की। CM ने सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों, शिक्षकों और प्रतिभागी बच्चों को शुभकामनाएँ दीं।
MP News : कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मंत्रियों की समीक्षा बैठक को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार में कार्यों की निरंतर समीक्षा की जा रही है। “दो वर्षों में किस मंत्री ने क्या काम किया और आगे क्या करने वाले हैं उसका पूरा विज़न हमारे पास है। समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर आने वाले समय में मध्य प्रदेश में कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय लिए जाएंगे।”
MP News : विधानसभा सत्र पर बोलते हुए CM मोहन यादव ने बताया कि पाँच दिवसीय सत्र पूरी तरह सफल रहा। हालांकि गैस त्रासदी की बरसी के कारण एक दिन सत्र आयोजित नहीं हो सका, लेकिन बाकी दिनों में सदन में स्वस्थ और गंभीर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि 13,000 करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट पास किया गया तथा दो महत्वपूर्ण विधेयक भी पारित हुए। इनमें नगरीय निकायों में नगर पालिका अध्यक्षों के प्रत्यक्ष चुनाव का प्रावधान शामिल है।
MP News : मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राजधानी भोपाल को अब जम्मू-कश्मीर की डल झील की तर्ज पर शिकारे चलाने की नई सौगात मिलने जा रही है। उन्होंने लोगों को इसका अनुभव लेने के लिए आमंत्रित किया। इसके अलावा CM ने जानकारी दी कि मध्य प्रदेश में चीतों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो वन्यजीव संरक्षण में राज्य की बड़ी उपलब्धि है।
MP News : अंत में उन्होंने बताया कि सभी विधायक और मंत्री मिलकर सरदार वल्लभभाई पटेल के केवडिया धाम की यात्रा पर भी विचार कर रहे हैं, ताकि राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौहपुरुष से प्रेरणा ली जा सके।
Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : उन्नाव एक्सप्रेसवे पर यात्री बस ने डिवाइडर पार कर कार को मारी टक्कर, फिर खाई में गिरी, 7 की मौत, 12 घायल
- 2. CG News : डायल-112 पर कॉल करने के बाद कुएं में कूदा स्कूल सफाईकर्मी, मौत से फैली सनसनी
- 3. India Foreign Debt Exceeds: देश पर बढ़ा विदेशी कर्ज, बढ़कर 72142450000000 रुपये हुआ, RBI ने जारी किए नए आंकड़े
- 4. CG News: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य कानून पर रोक लगाने की याचिका हाई कोर्ट से खारिज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

