Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News: संगठन से सरकार की चर्चा: एमपी के जिलों को जल्द मिल सकते हैं प्रभारी मंत्री

प्रभारी मंत्री मिलने से विकास की गति तेज होगी। जिस प्रकार से सीएम यादव ने सभी विधानसभा क्षेत्रों को चार साल में 100 करोड़ रुपये देने का वादा किया है

MP News: संगठन से सरकार की चर्चा: एमपी के जिलों को जल्द मिल सकते हैं प्रभारी मंत्री
X
MP News: भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने अपने कार्यकाल के 6 महीने पूरे कर लिए हैं। सरकार 6 महीने की उपलब्धियां को बड़े शान से जनता के बीच प्रस्तुत कर रही है। लेकिन इन सब में एक खास बात यह है कि 6 महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक प्रदेश के जिलों को प्रभारी मंत्री नहीं मिल पाए हैं। जिससे कई विकास के कार्य अटके हुए हैं। ऐसे में माना यह जा रहा है कि आज शाम तक अमरवाड़ा उपचुनाव की गिनती पूरी हो जाएगी,उसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार प्रदेश के सभी जिलों के लिए प्रभारी मंत्रियों की घोषणा कर सकती है।


MP News: दरअसल सीएम हाउस में लगातार दो दिनों तक चली विधायकों की बैठक के दौरान भी सीएम मोहन यादव ने इस मामले में विधायकों से रायशुमारी की है। प्रभारी मंत्रियों के प्रभार को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार संगठन से चर्चा कर रहे हैं जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच किसी प्रकार का मतभेद न रहे। कुछ समय पहले सीएम यादव ने भी कहा था कि 15 अगस्त के पहले सभी जिलों को प्रभारी मंत्री मिल जाएंगे और अब उसी को देखते हुए यह कवायद शुरु कर दी गई है।

MP News: माना यह भी जा रहा है कि प्रभारी मंत्री मिलने से विकास की गति तेज होगी। जिस प्रकार से सीएम यादव ने सभी विधानसभा क्षेत्रों को चार साल में 100 करोड़ रुपये देने का वादा किया है उसके मुताबिक प्रभारी मंत्रियों की जिम्मेदारी बढ़ने वाली है। प्रभारी मंत्री इसलिए भी नियुक्त करना जरुरी है क्योंकि तबादलो पर स्टे हटाने का भी सरकार सोच रही है लिहाजा शासकीय कर्मचारियों का तबादला प्रभारी मंत्रियों की अनुसंशा पर ही होगा।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire