Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News: ग्रामीण महिलाओं को स्वालंबी बनाने सरकार देगी ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण, रोजगार शुरू करने दिए जाएंगे 50-50 हज़ार रुपए

कौशल विकास विभाग ने एक प्लान तैयार किया है जिसके तहत गांव में रह रही महिलाओं को ब्यूटी पार्लर का कोर्स कराया जाएगा इतना ही नहीं जो महिलाएं सिलाई कढ़ाई में रुचि रखती हैं उन्हे भी ट्रेनिंग देने का काम किया जाएगा।

MP News: ग्रामीण महिलाओं को स्वालंबी बनाने सरकार देगी ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण, रोजगार शुरू करने दिए जाएंगे 50-50 हज़ार रुपए
X
MP News: भोपाल। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए लगातार काम करती हुई नजर आ रही है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विधानसभा चुनाव से पहले शुरू की गई लाडली बहन योजना ने बीजेपी को बंपर जीत दिलवाने में अहम योगदान दिया था।महिलाओं के वोट बैंक पर हमेशा अपनी नजर जमाने वाली भाजपा अब लाडली बहना के बाद एक और नई योजना शुरू करने जा रही है। योजना के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर के प्रशिक्षण से प्रशिक्षित किया जाएगा।


MP News: इसको लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कौशल विकास विभाग को निर्देशित किया है। सरकार ने तकनीकी कौशल विभाग से इस पूरे मामले में सुझाव भी मांगे थे कि किस प्रकार से ग्रामीण महिलाओं को सक्षम और स्वाबलंबी बनाया जा सकता है। जिसको लेकर तकनीकी कौशल विकास विभाग ने एक प्लान तैयार किया है जिसके तहत गांव में रह रही महिलाओं को ब्यूटी पार्लर का कोर्स कराया जाएगा इतना ही नहीं जो महिलाएं सिलाई कढ़ाई में रुचि रखती हैं उन्हे भी ट्रेनिंग देने का काम किया जाएगा। राज्य सरकार की मंशा है कि सभी महिलाएं आर्थिक रुप से सक्षम हो इस लिए उन्हे पहले ट्रेनिंग दी जाएगी और फिर ट्रेनिंग देने के बाद 50-50 हजार रुपए की मदद सरकार देगी।




MP News: जिससे वो आवश्यक सामग्री खरीद कर अपने क्षेत्र में रोजगार की मुख्य धारा से जुड़ सकें। इतना ही नहीं अगर महिलाओं का ग्रामीण क्षेत्र में बिजनेस बढ़ता है और उन्हे और ज्यादा धन की आवश्यकता पड़ती है तो उसके लिए दो लाख तक का लोन देने की योजना भी तैयार की जा रही है। अभी सिर्फ मास्टर प्लान तैयार किया गया है लेकिन सरकार की ओर से सैद्धांतिक मंजूरी मिलना बाकी है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए तकनीकी कौशल विकास मंत्री ने कहा है कि वो महिलाओं को आर्थिक रुप से सक्षम बनाना चाहते हैं और इसी लिए वो चाहते हैं कि इस प्रकार की योजनाएं संचालित कर महिलाओं को उनके घर पर ही काम दे सकें जिससे वो किसी पर निर्भर न रहें।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire