Create your Account
MP News: एमपी में जिन रास्तों से गुजरे थे भगवान श्री राम वहां सरकार बनाएगी 1450 किलोमीटर लंबा राम वन गमन पथ
- VP B
- 12 Jul, 2024
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने अपने वनवास के दौरान चित्रकूट के रास्ते से ही मध्य प्रदेश में प्रवेश किया था।
MP News: भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार विकास कार्य को लेकर एक्टिव मोड में नजर आ रही है। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 1450 किलोमीटर लंबे राम वन गमन पथ का निर्माण करने का ऐलान किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से आज इसकी जानकारी दी कि मध्य प्रदेश में 1450 किलोमीटर लंबा राम वन गमन पथ का निर्माण होगा। इसके अलावा श्री कृष्ण पथ को लेकर भी सरकार योजना का ड्राफ्ट तैयार कर रही है।
MP News: इन सभी स्थानों को तीर्थ स्थल के रुप में विकसित किया जाएगा। ज्ञात हो कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने अपने वनवास के दौरान चित्रकूट के रास्ते से ही मध्य प्रदेश में प्रवेश किया था। प्रदेश सरकार अब उन स्थानों को तीर्थ स्थान के रूप में विकसित करने जा रही है जहां से भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्णा गुजरे थे। इसके साथ ही भगवान राम और कृष्ण के गमन मार्ग का निर्माण-कार्य भी जल्द शुरु किया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले शिवराज सरकार ने भी राम वन गमन पथ के निर्माण को लेकर योजना तैयार की थी।
MP News: उसी योजना को अब मोहन सरकार धरातल पर उतरने जा रही है। जिसमें 1450 किलोमीटर लंबे पथ का निर्माण किया जाएगा। इस 1450 किलोमीटर के रूट में आने वाले सभी स्थानों में श्री राम के गुजरने के प्रमाण मिलते हैं। इतिहास के जानकार बताते हैं कि जब मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम वनवास पर थे तो एमपी होकर गुजरे थे। उनके साथ भाई लक्ष्मण और सीता माता ने भी एमपी के कई जगहों पर वनवास काटा था।
MP News: इसमें चित्रकूट, जबलपुर, उज्जैन, खंडवा, होशंगाबाद, बालाघाट शामिल हैं। भगवान राम ने चित्रकूट के रास्ते मध्यप्रदेश में प्रवेश किया था। जबलपुर में वहा जबाली ऋषि से मिलने आए थे। वहीं होशंगाबाद में उन्होंने नर्मदा मैया के किनारे वनवास बिताया था। इसी तरह खंडवा में खांडव वन के नाम से प्रसिद्ध जगह में वनवास किया था। इसी तरह प्रदेश के कई इलाकों में भगवान श्री राम ने वनवास के दौरान समय बिताया था।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : छत्तीसगढ़ में महिलाओं को बड़ी राहत, जमीन-घर की रजिस्ट्री पर 50% स्टाम्प ड्यूटी छूट लागू, राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित
- 2. CG Weather News : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में यलो अलर्ट जारी, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी आंधी हवाएं
- 3. Operation Sindoor Anniversary : ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर PM मोदी ने सोशल मीडिया DP बदली, भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और साहस को श्रद्धांजलि दी
- 4. CG News : खारुन नदी में डूबने से युवक की मौत, एसडीआरएफ ने घंटो मशक्कत के बाद निकाला शव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

