Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : क्लास में लड़कियों को पोर्न दिखाता था सरकारी शिक्षक, गिरफ्तार

Dev Verma
MP News : क्लास में लड़कियों को पोर्न दिखाता था सरकारी शिक्षक, गिरफ्तार
X

MP News : भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक सरकारी शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। शासकीय माध्यमिक विद्यालय, बीटीआई रोड में पढ़ाने वाले रामेंद्र सिंह कुशवाह पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। तीन छात्राओं ने देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई कि शिक्षक क्लास में मोबाइल पर पोर्न वीडियो दिखाता था और अश्लील हरकतें करता था। विरोध करने पर धमकी भी देता था।

MP News : देहात कोतवाली प्रभारी मुकेश शाक्य ने बताया कि जब छात्राएं स्कूल आने से डरने लगीं तो परिजनों को संदेह हुआ। पहले प्राचार्य से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर परिजन छात्राओं को लेकर सीधे थाने पहुंचे। लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत पॉक्सो एक्ट, धमकी और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शिक्षक को हिरासत में लिया।

MP News : पुलिस ने बताया कि शिक्षक कक्षा में पढ़ाई के दौरान ही मोबाइल पर अश्लील कंटेंट दिखाता था। छात्राओं ने घर पर बताने की धमकी दी तो उसने डराया-धमकाया। जांच में शिक्षक का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

MP News : पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपी शिक्षक को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने भी निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire