Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP News : सरकारी स्कूल के टीचर ने बाथरूम में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

आत्महत्या के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।

MP News : सरकारी स्कूल के टीचर ने बाथरूम में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
X

MP News : दतिया। जिले के भांडेर तहसील के ग्राम सालोंन बी से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक उदयभान सिहारे 50 वर्ष ने मंगलवार को स्कूल के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बता दें कि सुबह विद्यालय के कर्मचारी पहुंचे तो बाथरूम अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर शिक्षक का शव जंगले से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पंडोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भांडेर अस्पताल भेजा गया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शिक्षक बीएलओ से जुड़े अतिरिक्त कार्य और दबाव के कारण मानसिक तनाव में थे। परिजनों ने भी यही आरोप लगाया है कि लगातार प्रशासनिक दबाव और अतिरिक्त काम के बोझ ने उदयभान सिहारे को यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और आत्महत्या के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire