Create your Account
MP News : भोपाल के हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, राजा भोज एयरपोर्ट से शुरू होंगी चार नई फ्लाइट
MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के हवाई यात्रियों के लिए एक सुखद समाचार है। राजा भोज एयरपोर्ट से चार नई उड़ानें शुरू होने जा रही हैं, जिससे यात्रियों को और अधिक सुविधा मिलेगी। इंडिगो एयरलाइंस सोमवार, 15 सितंबर से बेंगलुरु के लिए नई उड़ान शुरू करेगी, जबकि 16 सितंबर से दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त फ्लाइट उपलब्ध होगी।
MP News : इसके अलावा, 21 सितंबर से अहमदाबाद के लिए सुबह की नई उड़ान और 22 अक्टूबर से हैदराबाद के लिए रात की नई फ्लाइट शुरू होगी। साथ ही, 16 सितंबर से एयर इंडिया की भोपाल-दिल्ली फ्लाइट (AI-2528) का समय परिवर्तित हो जाएगा। अब यह फ्लाइट सुबह 8:05 बजे भोपाल से उड़ान भरेगी और दिल्ली से सुबह 7:35 बजे भोपाल पहुंचेगी। वर्तमान में यह फ्लाइट भोपाल से सुबह 6:25 बजे उड़ान भरती है।
MP News : इंडिगो की भोपाल-रायपुर फ्लाइट (6E-7302) भी 20 सितंबर से सप्ताह में तीन दिन की बजाय रोजाना संचालित होगी। यह फ्लाइट पहले की तरह सुबह 9:40 बजे भोपाल से रवाना होगी।
MP News : इन नई उड़ानों और समय परिवर्तन से भोपाल के यात्रियों को विभिन्न शहरों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाजनक समय पर यात्रा का अवसर मिलेगा।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: 15 साल की ममता सरकार से ऊब चुके हैं लोग: साय, झारग्राम में बीजेपी उम्मीदवारों के नामांकन में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कहा- बंगाल में इस बार कमल खिलने को तैयार
- 2. CG News : मानव अधिकार’ के नाम पर ठगी, फर्जी संगठन बनाकर वसूली करने वाला गैंग बेनकाब, 6 गिरफ्तार
- 3. Nitish Kumar takes oath: नीतीश कुमार की संसदीय पारी शुरू, राज्यसभा MP के रूप में ली शपथ, दिल्ली से पटना तक बैठकों का दौर, सीएम पर सस्पेंस बरकरार
- 4. Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद 5 राजयोग, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, फटाफट नोट कर लें तिथि और शुभ मुहूर्त
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

