Breaking News
Create your Account
MP News: पूर्व सीएम दिग्विजय के भाई लक्ष्मण सिंह ने फिर की बीजेपी के अभियान की तारीफ,शुरू हुई राजनीतिक सरगर्मियां
- VP B
- 07 Jul, 2024
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने केंद्र सरकार के इस अभियान की सराहना की है।
MP News: भोपाल। समय-समय पर अपनी ही पार्टी के खिलाफ बयान बाजी करने वाले कांग्रेस के पूर्व विधायक और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर भाजपा के अभियान की सराहना करते हुए जमकर तारीफ की है। जिससे राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। दरअसल मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 5 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण को लेकर एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है। पौधारोपण का काम जन सहयोग के साथ जोर शोर से चल रहा है।
MP News: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने केंद्र सरकार के इस अभियान की सराहना की है। हालांकि, इस बीच उन्होंने सरकार से प्रदेश में काटे जा रहे पेड़ों पर रोक लगाने की मांग भी की है।कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मध्य प्रदेश में ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का अभियान स्वागत योग्य है। लेकिन, सैंकड़ों पेड़ जो काटे जा रहे हैं, विशेषकर वन क्षेत्र में, उनको रोकना लगाने से भी ज्यादा आवश्यक है। तभी भारत मां की आत्मा को शांति मिलेगी।’
Share The News
Related Posts
More News:
- 1. UP: लखनऊ में भीषण आग, 200 झोपड़ियां जलकर खाक, मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएम और डीएम
- 2. Mahakaal Darshan: बाबा अवंतिका नाथ महाकालेश्वर के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखें लाइव
- 3. SRH vs LSG IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया, ऋषभ पंत की नाबाद 68 रनों की कप्तानी पारी ने दिलाई जीत
- 4. CG News : भीषण गर्मी का असर, छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से स्कूल बंद, बच्चों की सेहत को लेकर बड़ा फैसला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

