Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : लाइसेंसी बंदूक से वनपाल ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, रिश्वत लेते लोकायुक्त ने की थी कार्रवाई

यह घटना उस समय सामने आई जब लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें कुछ दिन पहले रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

MP News : लाइसेंसी बंदूक से वनपाल ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, रिश्वत लेते लोकायुक्त ने की थी कार्रवाई
X

MP News : बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में धुलकोट रेंज के डिप्टी रेंजर कृष्ण कुमार बर्मन ने अपने घर में खुद को गोली मार ली। यह घटना उस समय सामने आई जब लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें कुछ दिन पहले रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

बता दें कि 16 सितंबर को इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने वनपाल को 3,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। शिकायतकर्ता सदाशिव डावर ने बताया कि उन्हें ग्राम पंचायत से वन क्षेत्र का पट्टा मिला था और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनवाने की अनुमति के लिए वनपाल ने 4,000 रुपये घूस मांगी थी। लोकायुक्त ने शिकायत के आधार पर वनपाल को धुलकोट चौकी में पूछताछ के लिए रखा था।

सोमवार को कृष्ण कुमार बर्मन ने अपने नेपानगर स्थित न्यू कॉलोनी के घर में लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही कॉलोनी में हड़कंप मच गया। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज जारी है।

सोशल मीडिया पर उनके कथित सुसाइड नोट की भी वायरल तस्वीरें आई हैं, जिसमें उन्होंने पांच लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि इसकी सत्यता की पुष्टि अभी नहीं हुई है। नेपानगर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ और जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire