Breaking News
Create your Account
MP News : नवरात्रि के पावन अवसर पर 121 स्थानों पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने 25 हजार कन्याओं का पूजन और भोजन कराया
MP News : उज्जैन। नवरात्रि पर्व के अवसर पर रविवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के विक्रमादित्य क्लॉथ मार्केट में आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उज्जैन में पहली बार 121 स्थानों पर एक साथ कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 25 हजार कन्याओं का पूजन और भोजन कराया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बेटियों को देवी का स्वरूप बताते हुए उनकी महत्ता पर प्रकाश डाला।
MP News : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “उज्जैन का दो हजार साल पुराना इतिहास माता हरसिद्धि के आशीर्वाद से जुड़ा है। यह मान्यता है कि माता रात्रि में उज्जैन में और दिन में गुजरात में विराजती हैं। सांयकाल की आरती के समय माता का झूला अपने आप झूलने लगता है, मानो वे यहां से प्रस्थान कर रही हों, और सुबह की आरती में फिर उनकी उपस्थिति का एहसास होता है।” उन्होंने आगे कहा, “नवरात्रि का पर्व हमें शक्ति संचय की प्रेरणा देता है। बेटियां हमारे घर की मर्यादा और समृद्धि का आधार हैं। बेटियों के बिना परिवार और समाज अधूरा है।”
MP News : लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव महा आयोजन समिति के संयोजक अनिल जैन कालूहेड़ा के नेतृत्व में इस भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। सह-संयोजक जगदीश पांचाल ने बताया कि उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र के 267 बूथों पर लगभग 5,000 कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर 25 हजार कन्याओं का पंजीयन किया। इस आधार पर सभी वार्डों में कन्या पूजन और भोजन का आयोजन किया गया।
MP News : इस ऐतिहासिक आयोजन में 30 विधायक, 10 सांसद, 3 मंत्री और शहर की कई सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की थीं।
Related Posts
More News:
- 1. NDMA Emergency Alert Trial: ठीक 11 बज के 45 मिनट पर देश के करोड़ों मोबाइल पर एक साथ बजने लगे सायरन,दुश्मन ने कर दिया हमला, जो जहां था वहीं ठहर गया
- 2. Petrol and diesel prices: 4 से 5 रुपए तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, रसोई गैस भी हो सकती है महंगी: सोर्स
- 3. Supreme Court Dismisses TMC Objection: सुप्रीम कोर्ट में TMC की आपत्ति खारिज, मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती नियमों के खिलाफ नहीं
- 4. MP Crime : प्रेमिका ने भाइयों के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, फिर पेड़ पर लटकाई लाश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

