Create your Account
MP News: खंडवा में मशाल जुलूस के दौरान आग लगी, 50 लोग घायल, 12 की हालत गंभीर
MP News: खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक मशाल जुलूस के दौरान अचानक आग लगने से 50 से ज्यादा लोग झुलस गए। यह घटना शहर के घंटाघर चौक पर बीती रात हुई। जानकारी के अनुसार, जुलूस के दौरान 1000 से ज्यादा मशालें जलाई गई थीं, जिनमें से करीब 200 मशालों में लकड़ी का बुरादा और कपूर का चूरा डाला गया था, जिससे आग तेजी से फैल गई। तेल गिरने के कारण मशालों में आग और भड़क गई।
MP News: घायलों में से 12 की हालत गंभीर बताई जा रही है, और सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जुलूस राष्ट्र भक्त वीर युवा मंच द्वारा 26/11 के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। घटना के बाद से खंडवा में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए घटनास्थल पर पुलिस और राहत कार्य जारी किया है।
MP News: पुलिस के मुताबिक, मशालों में आग लगने से हड़कंप मच गया और कई लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. IND vs SL : श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया, सीरीज का शेड्यूल जारी
- 2. UP News : उत्तर प्रदेश में आम महोत्सव-2026 का शुभारंभ : CM योगी बोले- देश के कुल उत्पादन में 26 प्रतिशत योगदान
- 3. CG News : किसान से 60 हजार की उठाईगिरी, बाइक की डिक्की से कैश पार करते सीसीटीवी में कैद हुआ बदमाश
- 4. IND vs ENG T20: इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का किया फैसला, वैभव का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, तिलक ने थमाई कैप
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

