Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP News : अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी से छात्रा ने दी जान, मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

शिवपुरी के पिछोर में 12वीं की छात्रा की मौत मामले में पुलिस का खुलासा, मोबाइल छीनकर डेटा किया था डिलीट

MP News : अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी से छात्रा ने दी जान, मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
X

MP News : शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर में 12वीं कक्षा की छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि छात्रा कथित रूप से लगातार मानसिक प्रताड़ना और निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकियों से परेशान थी। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

पुलिस के अनुसार, छात्रा की मां अंगूरी बाई की शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कुछ युवकों ने छात्रा को लाइब्रेरी में बुलाकर धमकाया, उसका मोबाइल छीन लिया और उसकी सिम तोड़ दी। इसके बाद उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा।

जांच के दौरान मुख्य आरोपी अंशुल लोधी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसकी छात्रा से मोबाइल पर बातचीत होती थी और उसके पास छात्रा की कुछ निजी तस्वीरें भी थीं। पुलिस का कहना है कि 24 जून को लाइब्रेरी में छात्रा का मोबाइल छीनकर उसका पूरा डेटा फॉर्मेट कर दिया गया था।

पुलिस ने मामले में अंशुल लोधी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire