Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : NH किनारे मिला पिता का शव, बेटा 15 दिन से लापता, हादसा या साजिश? जांच में जुटी पुलिस

मामला तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के रेशम केंद्र और जलसा ढाबा के पास का है।

MP News : NH किनारे मिला पिता का शव, बेटा 15 दिन से लापता, हादसा या साजिश? जांच में जुटी पुलिस
X

MP News : नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक रहस्यमयी मामला सामने आया है, जहां नेशनल हाईवे-45 के किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के रेशम केंद्र और जलसा ढाबा के पास का है।

मृतक की पहचान मदनपुर निवासी 45 वर्षीय राकेश ठाकुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह एक दिन पहले घर से लापता थे और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच उनका शव हाईवे किनारे मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे सड़क दुर्घटना से जुड़ा मामला मान रही है, हालांकि अन्य पहलुओं पर भी जांच जारी है। इस मामले को और संदिग्ध बना रहा है मृतक का बेटा अरुण ठाकुर (22), जो पिछले 15 दिनों से लापता है।

उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही तेंदूखेड़ा थाने में दर्ज कराई जा चुकी है। पुलिस अब दोनों घटनाओं के बीच किसी संबंध की संभावना को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। साथ ही लापता बेटे की तलाश तेज कर दी गई है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire