Create your Account
MP News : किसान का अनोखा विरोध, पटवारी के खिलाफ तिरंगा लहराते पानी की टंकी पर चढ़ा
MP News : मऊगंज। मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के देवतालाब उपतहसील क्षेत्र से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के शिवपुरा गांव में एक किसान ने पटवारी पर भ्रष्टाचार और मनमानी के आरोप लगाते हुए विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। किसान हाथ में तिरंगा झंडा लेकर गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गया, और घंटों तक टंकी पर खड़े होकर नारेबाजी करता रहा।
MP News : किसान की इस हरकत ने पूरे गांव में अफरा-तफरी मचा दी। आसपास के लोग वीडियो बनाने लगे, तो कुछ समझाने की कोशिश में जुट गए, लेकिन किसान अपने विरोध पर अड़ा रहा। जानकारी के मुताबिक, किसान वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने हल्का लौर के पटवारी पर भ्रष्टाचार और अन्य गंभीर आरोप लगाए थे।
MP News : घटना की सूचना मिलते ही देवतालाब तहसीलदार उमाकांत शर्मा अपने कर्मचारियों और सुरक्षा दल के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने सीधे टंकी पर चढ़कर किसान से घंटों तक बातचीत की और समझाइश देने के बाद आखिरकार उन्हें टंकी से नीचे उतारने में सफलता मिली।
Related Posts
More News:
- 1. Monsoon Session of Parliament: 20 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मॉनसून सत्र, कई अहम बिलों पर होगी चर्चा, PM-CM की कुर्सी छीनने वाला बिल भी हो सकता है पेश
- 2. CG News : महिला बनकर पहुंचे लुटेरे, ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े डकैती की कोशिश नाकाम, कट्टा और बाइक छोड़कर भागे आरोपी
- 3. Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्कूलों में मंत्र पाठ पर दायर याचिका की खारिज, सबूत मिलने पर फिर होगी सुनवाई
- 4. MP News : जमीन विवाद में विवाहिता को अर्धनग्न कर बाल काटे और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, 11 के खिलाफ जुर्म दर्ज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

