Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : जाली करेंसी रैकेट का भंडाफोड़, 1.40 लाख के नकली नोटों के साथ आरोपी पकड़ाया, विदेशी कनेक्शन की जांच शुरू

पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

MP News : जाली करेंसी रैकेट का भंडाफोड़, 1.40 लाख के नकली नोटों के साथ आरोपी पकड़ाया, विदेशी कनेक्शन की जांच शुरू
X

MP News : भोपाल। भोपाल में जाली करेंसी के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने के बाद पुलिस और जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। कोहेफिजा पुलिस ने 1.40 लाख रुपए के नकली नोटों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके तार अब विदेशी कनेक्शन से जुड़ते नजर आ रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपी सैम्युल उर्फ सैफुल मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और लंबे समय से भोपाल में रहकर करेंसी चेंज का काम कर रहा था। जांच में सामने आया है कि वह पश्चिम बंगाल से नकली नोट लाकर भोपाल और आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था।

मामले ने उस वक्त और गंभीर रूप ले लिया, जब आरोपी के बैंक खाते में विदेशी ट्रांजेक्शन मिलने की जानकारी सामने आई। पुलिस को उसके पास से यूके की सिम और अमेरिका से जुड़े आईएसडी नंबर भी मिले हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी विदेशी नंबरों के जरिए व्हाट्सएप पर संपर्क में रहता था, जिससे किसी बड़े अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय रैकेट की आशंका जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार आरोपी कम कीमत पर बाजार में नकली नोट खपाता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अब तक कितनी जाली करेंसी बाजार में पहुंचाई जा चुकी है और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire