Create your Account
MP News : डेयरी प्रोडक्ट फैक्ट्री पर EOW का एक्शन: घर सहित जय श्री गायत्री फूड प्रोडक्ट पर छापामार कार्रवाई
- Rohit banchhor
- 31 Jul, 2024
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के साथ सीहोर में संचालित होने वाली जय श्री गायत्री प्रोडक्ट फैक्ट्री पर EOW ने छापा मार कार्रवाई की है।
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के साथ सीहोर में संचालित होने वाली जय श्री गायत्री प्रोडक्ट फैक्ट्री पर EOW ने छापा मार कार्रवाई की है। EOW की टीम ने सबसे पहले सीहोर के बरखेड़ी स्थित प्रोडक्ट फैक्ट्री में पहुंची उसके बाद भोपाल के 10 नंबर पर फैक्ट्री मालिक के घर पर भी दबिश दी गई। शुरुआती जानकारी में सामने आया कि फैक्ट्री अपने प्रोडक्ट को चोरी छुपे विदेशों में सप्लाई कर रही है,साथ ही कई वित्तीय अनिमित्ताएं और डेयरी प्रोडक्ट में मिलावट भी की जा रही है।
MP News : लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार सीहोर की जय श्री गायत्री पनीर फैक्टरी पर ईओडब्ल्यू की टीम के 20 सदस्यीयो ने फैक्टरी में छापा मारा। अधिकारी फैक्टरी में जांच-पड़ताल कर रहे हैं। कार्रवाई पूरी होने के बाद पता चलेगा फैक्टरीमें क्या-क्या कमियां पाई गई हैं। टीम फैक्टरी के कागजों की जांच कर रही है। इस फैक्टरी को कुछ दिन पहले सील कर दिया गया था।
MP News : 4 लाख लीटर दुग्ध की होती हैं खपत
शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि जिस फैक्ट्री पर कार्रवाई की गई है वहां 4 लाख लीटर रोजाना दूध की प्रोसेसिंग होती है। 25 मीट्रिक टन पनीर की प्रोसेसिंग रोजाना होती है। 30 मीट्रिक टन बटर की प्रोसेसिंग हर रोज होती है। 20 मीट्रिक टन चीज वैरिएंट्स की प्रोसेसिंग प्रतिदिन होती है। इसके अलावा 3000 मीट्रिक टन डेयरी प्रोडक्ट्स का Export हर महीने इस फैक्ट्री से होती है। 27 देशों में इस फैक्ट्री के डेयरी प्रोडक्ट्स का निर्यात होता है। ईओडब्ल्यू आर्थिक अनियमितता की जांच कर रहा है। जांच के दौरान पता चला है कि जय श्री गायत्री फूड प्रॉडक्ट ने फर्जी लैब रिपोर्ट के आधार पर डेयरी उत्पाद की मंजूरी ली थी।
Related Posts
More News:
- 1. UP Panchayat Secretary Recruitment 2026: यूपी में 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
- 2. CG Transfer : तिल्दा-नेवरा के नए एसडीएम बने मुकेश कोठारी, आशुतोष देवांगन को मिली नई जिम्मेदारी
- 3. Angelina Jolie: पति ब्रैड पिट से तलाक के बाद छलका एंजेलिना जोली का दर्द, बोली- 10 साल से किसी को नहीं किया डेट...
- 4. Raipur City News: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह कल, स्पीकर डॉ रमन सिंह होंगे चीफ गेस्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

