Create your Account
MP News : शनि मंदिर में दर्शन के बाद रिश्वत लेते रोजगार सहायक गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 24 Aug, 2025
आरोपी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त जारी करने के लिए रिश्वत की मांग की थी।
MP News : उज्जैन। शनिचरी अमावस्या के दिन उज्जैन के शनि मंदिर परिसर में लोकायुक्त पुलिस ने एक सनसनीखेज कार्रवाई को अंजाम देते हुए रोजगार सहायक भगवान सिंह सोंधिया को 11,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त जारी करने के लिए रिश्वत की मांग की थी।
लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, आगर मालवा जिले की सुसनेर तहसील के ग्राम कंवराखेड़ी निवासी राजेश दांगी ने शिकायत दर्ज की थी कि उनके भाई बालचंद दांगी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत हुआ था। पहली किश्त के रूप में 25,000 रुपये प्राप्त हो चुके थे, लेकिन दूसरी किश्त के 40,000 रुपये जारी करने के लिए कंवराखेड़ी पंचायत के रोजगार सहायक भगवान सिंह सोंधिया ने 15,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। राजेश ने पहले 4,000 रुपये दे दिए थे, लेकिन बाकी 11,000 रुपये की मांग पर उन्होंने लोकायुक्त पुलिस से संपर्क किया।
राजेश दांगी की शिकायत के आधार पर लोकायुक्त पुलिस ने एक ट्रैप योजना तैयार की। 23 अगस्त 2025 को शनिचरी अमावस्या के अवसर पर भगवान सिंह सोंधिया ने राजेश को उज्जैन के त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर में दर्शन के बाद रिश्वत की राशि देने के लिए बुलाया। लोकायुक्त डीएसपी दिनेश चंद्र पटेल के नेतृत्व में टीम ने शनि मंदिर परिसर में जाल बिछाया। जैसे ही सोंधिया ने 11,000 रुपये की रिश्वत ली और अपनी जेब में रखी, लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इस दौरान डीएसपी ने मजाकिया लहजे में पूछा, रुपये गिन लिए, बराबर हैं ना? जिस पर सोंधिया ने जवाब दिया, हां, पूरे हैं। इसके तुरंत बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को उज्जैन के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ और वैधानिक कार्रवाई की गई। रिश्वत की राशि को सोंधिया की पैंट की जेब से बरामद किया गया, जिसे रासायनिक प्रक्रिया के बाद जब्त कर लिया गया। लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. MARCOS: भारत आ रहे जहाज पर डकैती की कोशिश नाकाम, भारतीय नौसेना ने बचाई क्रू मेंबर्स की जान
- 2. Sai Cabinet Meeting: मानसून सत्र से पहले साय कैबिनेट की बैठक 8 को, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
- 3. Teejan Bai : पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि, कहा- छत्तीसगढ़ ने अपनी सांस्कृतिक पहचान का अमूल्य रत्न खो दिया
- 4. FIFA World Cup 2026: अल्जीरिया को 2-0 से हराकर स्विट्जरलैंड अंतिम-16 में, अफ्रीका की उम्मीदों को बड़ा झटका
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

