Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : बिजली बिल बकायादारों के बैंक खाते सीज करेगी विद्युत कंपनी, बैंकों को लिखा जा रहा पत्र...

MP News : भोपाल। प्रदेश में बिजली के बकायादारों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

MP News : बिजली बिल बकायादारों के बैंक खाते सीज करेगी विद्युत कंपनी, बैंकों को लिखा जा रहा पत्र...
X
MP News : भोपाल। प्रदेश में बिजली के बकायादारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब बकाया राशि की वसूली के लिए बिजली कंपनी हर स्तर पर प्रयास कर रही है। पहले बकायादारों के नाम सार्वजनिक किए गए थे। फिर इनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाने की कार्रवाई हुई। अब समय पर बिजली बिल नहीं चुकाने वालों के बैंक खाते सीज किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके लिए बिजली कंपनी द्वारा लिस्ट बनाई जा रही है। इसके बाद बैंक खाते सीज करने के लिए बैंकों को लिखा जा रहा है।


MP News : प्रदेश की तीनों बिजली कंपनियां घाटे में चल रही हैं। घाटे की सबसे बड़ी वजह बिजली चोरी और बिजली के डिफाल्टर हैं। इसको देखते हुए बिजली कंपनी ने अब डिफाल्टरों की बकायादारों के बैंक खाते सीज करने के लिए संबंधित बैंकों को जानकारी भेजी जा रही है, जिसके बाद बैंक प्रबंधन ने खाते सीज करने की तैयारी कर ली है। बिजली कंपनी ऐसे सरकारी कर्मचारी जिनका बिजली बिल लंबे समय से बकाया है।


MP News : उनका बिजली बिल उनके वेतन से वसूलने की प्रक्रिया भी बिजली कंपनी शुरू करने जा रहा है। ऐसे कर्मचारियों की सूची भी तैयार की जा रही है। इन कर्मचारियों की जानकारी जिला कलेक्टरों को भेजी जाएगी। इसके बाद इनका बिजली बिल इनके वेतन से काटा जाएगा। दावा किया जा रहा है कि इन प्रयासों से राजस्व वसूली में इजाफा हुआ है और बकायादारों की संख्या भी धीरे धीरे कम हो रही है।


MP News : इनके बैंक खाते होंगे सीज
जिन लोगों के बैंक खाते सीज करने का प्रस्ताव दिया है उनमें आशाराम पुत्र देवी सिंह, शैलेंद्र राज, आशीष सिंह राजावत, वहीद खान, महेंद्र शर्मा, अशोक बाबू गुप्ता का नाम शामिल है। इस संबंध में महाप्रबंधक शहर वृत्त ग्वालियर नितिन मांगलिक ने बताया कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा हथियार लाइसेंस के साथ बकायादारों के बैंक खाते सीज और संपत्ति कुर्की की कार्रवाई भी की जा रही है। कलेक्टर के पास लाइसेंस निरस्तीकरण के प्रस्ताव भी दे रहे हैं। कंपनी ने कहा है कि उक्त कार्रवाई से बचने के लिए उपभोक्ता अपनी बकाया राशि जमा करा दें।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire