Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : ED की बड़ी कार्रवाई, जूम डेवलपर्स के मनी लॉन्ड्रिंग केस में 1.15 करोड़ की 3 संपत्तियां जब्त, कुल सीज 132 करोड़ के पार

MP News : ED की बड़ी कार्रवाई, जूम डेवलपर्स के मनी लॉन्ड्रिंग केस में 1.15 करोड़ की 3 संपत्तियां जब्त, कुल सीज 132 करोड़ के पार
X

MP News : भोपाल : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भोपाल और इंदौर जोनल कार्यालयों के माध्यम से जूम डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड (ZDPL) के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। बैंक धोखाधड़ी से अर्जित अवैध कमाई को सफेद करने के आरोप में महाराष्ट्र में स्थित 1.15 करोड़ रुपये मूल्य की तीन अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया गया है। यह कार्रवाई 19 सितंबर को की गई, और अब तक इस मामले में देशभर में कुल 132.49 करोड़ रुपये की संपत्तियां सीज हो चुकी हैं।

MP News : ED ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 की धारा 5(1) के तहत यह कदम उठाया है। जांच एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर कहा, ED भोपाल ने मेसर्स जूम डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मामले में PMLA, 2002 के तहत 19/09/2025 को महाराष्ट्र में 1.15 करोड़ रुपये की तीन अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। इस मामले में अब तक की कुल कुर्की लगभग 132.49 करोड़ रुपये है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire