Create your Account
MP News: राहुल गांधी समर्थन में उतरे दिग्विजय: कहां-जो हिंसा करता है वो हिंदू नही हो सकता
- VP B
- 10 Jul, 2024
भोपाल में आज दिग्विजय सिंह ने कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सही समर्थन किया है
MP News: भोपाल। देश में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान को लेकर कोहराम मचा हुआ है। भाजपा उनके बयान को आधार बनाकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साथ रही है। इस बीच एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी के बयान के बाद शंकराचार्य द्वारा उसे सही बताने पर उनका बचाव किया है। भोपाल में आज दिग्विजय सिंह ने कहा कि
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सही समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मैं भी मानता हूं कि, राहुल गांधी ने कुछ गलत नहीं कहा जो उन्होंने कहा सत्य ही कहा है। जो हिंसा करता है, वो हिंदू नही हो सकता है।हमारे देश भारत की सोच ही,सत्यमेव जयते की है। अमरवाड़ा उपचुनाव को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि
कमलनाथ ने जो विकास किया है,उससे बीजेपी को जिताने पर हाथ धो देंगे। कमलनाथ चाहे विपक्ष मे रहे या सत्तापक्ष में रहें लेकिन उनका ओहदा बहुत बड़ा है।
दिग्विजय सिंह ने की ठेका प्रथा में आरक्षण की मांग
MP News: राजधानी भोपाल में आज कांग्रेस सफाई कामगार प्रकोष्ठ ने प्रदर्शन करते हुए सीएम हाउस का घेराव किया। कांग्रेस सफाई कामगार प्रकोष्ठ के प्रदर्शन में दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर कहां की आज सफाई कामगार अपनी मांगों को लेकर सीएम आवास पर जाकर ज्ञापन देने का फैसला लिया, मैं उसका स्वागत करता हूं। मैं बताना चाहता हूं कि,मेरे सीएम कार्यकाल में उनको परमानेंट करने का काम किया गया था।
MP News: उसके बाद से आज तक सफाई कर्मचारियों को परमानेंट नहीं किया गया। दिग्विजय सिंह ने ठेका प्रथा में आरक्षण की मांग करते हुए कहा कि हम ठेका प्रथा के विरोधी है, ठेके में भी आरक्षण होना चाहिए। सफाई के काम का ठेका भी इसी समाज के लोगों को दिया जाना चाहिए। दूसरे समाज के लोगों को ठेका मिलेगा, तो इस समाज का शोषण करेंगे।
आरएसएस पुस्तक विमोचन पर भी साधा निशाना
MP News: आरएसएस द्वारा किए जाने वाले पुस्तक विमोचन को लेकर भी दिग्विजय सिंह ने जमकर निशाना
साधा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि इनके पास कोई एजेंडा नही है, केवल जनता में वैमनस्यता फैलाने का काम करते हैं। बीजेपी 2022 के सेंसस क्यों जारी नही करती, बीजेपी जातिगत जनगणना करवाने से क्यों भाग रही हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Barrier-Free Toll Plaza : टोल प्लाजा पर अब नहीं रुकेंगी गाड़ियां! देश में पहली बार यहाँ शुरू हुआ बैरियर-लेस फ्री फ्लो टोल सिस्टम
- 2. Iran Explosion : ईरान में ऑर्डनेंस क्लियरेंस के दौरान बड़ा हादसा : IRGC के 14 जवानों की मौत
- 3. West Bengal Election Live Updates: बंगाल में नतीजे आने के बाद नहीं मनेगा जीत का जश्न, चुनाव आयोग ने विजय रैली पर लगाई रोक
- 4. IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 IAS अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

