Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : DGP कैलाश मकवाना का कार्यकाल बढ़ा,अब 2026 तक संभालेंगे प्रदेश की पुलिस कमान, गृह विभाग ने किया आदेश जारी

जिसमें डीजीपी पद के लिए कम से कम दो साल का कार्यकाल अनिवार्य किया गया है।

MP News : DGP कैलाश मकवाना का कार्यकाल बढ़ा,अब 2026 तक संभालेंगे प्रदेश की पुलिस कमान, गृह विभाग ने किया आदेश जारी
X

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस के मुखिया DGP कैलाश मकवाना अब एक साल और सेवा में बने रहेंगे। राज्य सरकार ने उनके कार्यकाल को दिसंबर 2026 तक बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, यह फैसला सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत लिया गया है, जिसमें डीजीपी पद के लिए कम से कम दो साल का कार्यकाल अनिवार्य किया गया है।

DGP कैलाश मकवाना का सेवानिवृत्ति का कार्यकाल दिसंबर 2025 में पूरा होने वाला था। लेकिन चूंकि उन्होंने 1 दिसंबर 2024 को डीजीपी का पदभार संभाला था, सुप्रीम कोर्ट की तय गाइडलाइन के अनुसार उन्हें कम से कम दो साल का कार्यकाल मिलना अनिवार्य था। इसी आधार पर उनका कार्यकाल दिसंबर 2026 तक बढ़ाया गया है।

1989 बैच के आईपीएस अधिकारी-

कैलाश मकवाना 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने बीते साल 1 दिसंबर 2024 को सुधीर सक्सेना की जगह नए डीजीपी के रूप में पदभार ग्रहण किया था। इससे पहले वे प्रदेश पुलिस में कई अहम पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire