Create your Account
MP News : मध्य प्रदेश की बेटी ने भारत का बढ़ाया मान: इंडोनेशिया में जीता गोल्ड मेडल, सीएम डॉ मोहन यादव ने दी बधाई
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश की प्रतिभाशाली खिलाड़ी वंदना ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर भारत का परचम बुलंद किया है। इंदौर की इस होनहार एथलीट ने इंडोनेशिया में आयोजित 16वीं वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 में दबदबा कायम करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर प्रदेशभर में खुशी की लहर है।
MP News : वंदना ने प्रतियोगिता की 55+ किलोग्राम श्रेणी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दुनिया भर से आई प्रतिभागियों को पीछे छोड़ दिया। उनकी इस जीत ने न सिर्फ मध्य प्रदेश बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। वंदना का यह स्वर्ण पदक भारतीय महिला खिलाड़ियों के लिए भी बड़ी प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।
MP News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वंदना ठाकुर को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट पर लिखा कि इंदौर की बेटी वंदना ठाकुर को इंडोनेशिया में आयोजित World Bodybuilding & Physique Sports Championships 2025 (55+ किग्रा श्रेणी) में स्वर्ण पदक अर्जित करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश को गौरवान्वित करने वाली यह उपलब्धि सचमुच प्रेरणादायक है।
MP News : प्रदेश के खेल प्रेमी और वंदना के समर्थकों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वंदना ठाकुर ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि मध्य प्रदेश की प्रतिभाएँ विश्व स्तर पर अपना लोहा मनवा रही हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG Food Poisoning : देशी मशरूम की सब्जी बनी जहर, एक ही परिवार के 8 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार, पड़ोसी भी बीमार
- 2. Nitin Nabin Lucknow Visit: दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे नितिन नवीन, एयरपोर्ट पर सीएम योगी और पंकज चौधरी ने किया स्वागत
- 3. Raipur City News : 7 जुलाई को रायपुर पहुंचेंगे कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, ढोल-नगाड़ों के साथ होगा भव्य स्वागत
- 4. Stock Market July 3: शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 77,000 और निफ्टी 24,000 के पार, आईटी शेयरों ने भरी उड़ान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

