Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : भोपाल में डाबर ग्लूकोज़ का ‘एनर्जाइज़ इंडिया’ कैंपेन लॉन्च, युवा खिलाड़ियों को दिया फिटनेस और स्टैमिना का मंत्र

आरडी स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित जागरूकता सत्र, उभरते एथलीट्स को पोषण, हाइड्रेशन और परफॉर्मेंस मैनेजमेंट की दी जानकारी

MP News : भोपाल में डाबर ग्लूकोज़ का ‘एनर्जाइज़ इंडिया’ कैंपेन लॉन्च, युवा खिलाड़ियों को दिया फिटनेस और स्टैमिना का मंत्र
X

MP News : भोपाल। युवाओं में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से डाबर ग्लूकोज़ ने भोपाल में अपना ‘एनर्जाइज़ इंडिया’ अभियान शुरू किया। इस पहल के तहत आरडी स्पोर्ट्स अकादमी में विशेष जागरूकता सत्र आयोजित कर युवा एथलीट्स को ऊर्जा, स्टैमिना, पोषण और हाइड्रेशन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को खेल के दौरान बेहतर प्रदर्शन के लिए ऊर्जा प्रबंधन, संतुलित आहार और नियमित हाइड्रेशन की भूमिका समझाई गई। साथ ही अकादमी के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।

डाबर इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग हेड (हेल्थ सप्लीमेंट्स) बिनीत कुमार ने कहा कि ‘एनर्जाइज़ इंडिया’ अभियान का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को खेल के दौरान ऊर्जा और सहनशक्ति बनाए रखने के महत्व से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि सक्रिय जीवनशैली अपनाने वाले लोगों और खिलाड़ियों के लिए इंस्टेंट एनर्जी का सही प्रबंधन बेहतर प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

वहीं, डाबर इंडिया लिमिटेड के हेड–सीएसआर एवं कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस ब्यास आनंद ने कहा कि कंपनी लंबे समय से युवाओं को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती रही है। यह अभियान उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

आरडी स्पोर्ट्स अकादमी के ऋषि रघुवंशी और दीपक परमार ने प्रशिक्षण सत्र के दौरान खिलाड़ियों को बताया कि किसी भी एथलीट के लिए बेहतर प्रदर्शन के लिए केवल अभ्यास ही नहीं, बल्कि सही पोषण, पर्याप्त हाइड्रेशन और स्टैमिना पर ध्यान देना भी उतना ही आवश्यक है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire