Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
MP News : गांव में मगरमच्छ ने मचाया आतंक, दो ग्रामीण घायल, वन विभाग की लापरवाही आई सामने
MP News : नीमच : मध्य प्रदेश के नीमच जिले में लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने से एक मादा मगरमच्छ थड़ोली ग्राम पंचायत के हनुमंतिया रावजी गांव में घुस आई। इस घटना ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी। रविवार तड़के करीब 4 बजे मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग और पुलिस को सूचित किया। हालांकि, वन विभाग की देरी और लापरवाही के कारण स्थिति बिगड़ गई, जिसमें दो ग्रामीण घायल हो गए।
MP News : वन विभाग की देरी और लापरवाही
सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई, लेकिन वन विभाग की टीम 5 घंटे की देरी से सुबह 9 बजे पहुंची। हैरानी की बात यह रही कि टीम के पास न तो पिंजरा था और न ही रस्सी जैसे आवश्यक उपकरण। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरतने के कारण मगरमच्छ अचानक गांव की ओर भाग निकली, जिससे वहां भगदड़ मच गई।
MP News : दो ग्रामीणों पर हमला, अस्पताल में भर्ती
भगदड़ के दौरान कई लोग गिर पड़े। इस बीच मगरमच्छ ने मोहनलाल पिता घीसालाल सुधार और एक अन्य ग्रामीण पर हमला कर दिया। दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए मगरमच्छ को काबू में किया और बाद में उसे गांधीसागर जलाशय में छोड़ दिया गया।
MP News : ग्रामीणों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग
ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि अगर समय पर उचित उपकरणों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन किया जाता तो यह हादसा टाला जा सकता था। बारिश के कारण नदियों में उफान और जलीय जीवों का खतरा बढ़ने से ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : बीटेक डिग्रीधारी बना चोर, पलक झपकते ही उड़ा लेता था दोपहिया वाहन, 13 बाइक बरामद
- 2. CG News : एलपीजी की कालाबाजारी पर शिकंजा, 54 सिलेंडर जब्त, अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़
- 3. KKR vs SRH IPL 2026: ईडन गार्डन्स में कोलकाता ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी हैदराबाद, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- 4. Harassment Against Coach Naval: पैरा स्टार के आरोप से खेल जगत में हलचल, नीरज चोपड़ा-सुमित अंतिल ने कोच नवल पर लगाए मानसिक उत्पीड़न के आरोप; SAI को दी लिखित शिकायत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

