Create your Account
MP News : निगम टीम पर छूरी से हमला, अतिक्रमण हटाने पहुंचे दो कर्मचारी घायल, आरोपी दुकानदार फरार
- Rohit banchhor
- 02 Dec, 2025
हमले में निगम के दो कर्मचारी घायल हो गए, जिनके हाथ और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं।
MP News : भोपाल। राजधानी में मंगलवार दोपहर अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पॉलिटेक्निक चौराहे और एमएलबी कॉलेज के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम टीम पर एक युवक ने अचानक छूरी से हमला कर दिया। हमले में निगम के दो कर्मचारी घायल हो गए, जिनके हाथ और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं।
अतिक्रमण अधिकारी शैलेंद्र सिंह भदौरिया के अनुसार, निगम अमला नियमित कार्रवाई कर रहा था तभी फुटपाथ पर हेलमेट बेचकर बैठा एक युवक दुकान हटाने से नाराज हो गया। विरोध करते हुए उसने अचानक छूरी निकालकर कर्मचारी मोहम्मद अकबर पर हमला कर दिया। बचने की कोशिश में अकबर ने हाथ आगे कर लिया, जिससे उनका हाथ गहराई तक कट गया।
उसी समय बीच-बचाव में आए कर्मचारी रमेश राठौर पर भी आरोपी ने छूरी से वार किया, जिससे उनके चेहरे पर चोट आई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। निगम कर्मचारियों ने तुरंत श्यामला हिल्स थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।
दोनों घायलों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कर उनका मेडिकल कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Rajasthan Pachpadra Refinery: पचपदरा रिफाइनरी का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, पेट्रोकेमिकल हब बनेगा बालोतरा
- 2. CG News: कोसमर्रा में हुआ शाला प्रवेशोत्सव और विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन
- 3. CG News : निर्माणाधीन मकान में चैली बांधकर कर रहा था काम, गिरने से राजमिस्त्री की मौत
- 4. CG Police Transfer : SP ने बदले 12 पुलिसकर्मियों के पदस्थापन, कई थानों को मिले नए प्रभारी, देखें आदेश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

