Create your Account
MP News : कांस्टेबल की बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर, शीतल ठाकुर की सफलता का जश्न, नगर में हुआ भव्य स्वागत
MP News : पिपरिया। घंसौर में साधारण परिवार से निकलकर असाधारण सफलता पाने वाली शीतल ठाकुर ने एमपी पीएससी 2023 में 23वीं रैंक हासिल कर डिप्टी कलेक्टर बन इतिहास रच दिया। उनके प्रथम नगर आगमन पर आदिवासी समाज ने भव्य जुलूस निकालकर उनका स्वागत किया।
शीतल ठाकुर, जो वर्तमान में घंसौर में सीईओ के पद पर पदस्थ हैं, ने बताया कि उनका लक्ष्य हमेशा से डिप्टी कलेक्टर बनना था। वर्ष 2022 में एमपीपीएससी पास कर उन्होंने सीईओ का पद हासिल किया, लेकिन सपना अधूरा था। इसलिए उन्होंने तैयारी जारी रखी और 2023 की परीक्षा में दूसरी बार बैठकर डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुईं।
शीतल का कहना है कि उन्होंने इंटरव्यू से ज्यादा मुख्य परीक्षा (मेन) पर फोकस किया, क्योंकि उनके अनुसार मेन में बेहतर स्कोर इंटरव्यू को आसान बना देता है। उन्होंने अपनी पढ़ाई मध्यप्रदेश बोर्ड से 10वीं-12वीं और आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया। परीक्षा की तैयारी पहले जबलपुर में शुरू की, लेकिन बाद में इंदौर जाकर मात्र एक माह कोचिंग करने के बाद लाइब्रेरी में सेल्फ-स्टडी से सफलता हासिल की।
शीतल ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने पिता कांस्टेबल प्रकाश ठाकुर और माता प्रेमलता ठाकुर को दिया है। प्रकाश ठाकुर 12 शिवानी अप जेल में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ हैं। बेटी की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता ने भावुक होते हुए कहा शीतल का बचपन से कलेक्टर बनने का सपना था, आज वह पूरा हो गया।
मैं गर्व महसूस कर रहा हूँ कि एक कांस्टेबल की बेटी डिप्टी कलेक्टर बन गई। नगर में शीतल ठाकुर के आगमन पर पिपरिया आदिवासी समाज ने विशेष जुलूस निकालकर उनका सम्मान किया और उनकी उपलब्धि को प्रेरणा का प्रतीक बताया।
Related Posts
More News:
- 1. SDM Suspended : ओपेरा के नाम पर न्यूड डांस देखना एसडीएम को पड़ा भारी, कमिश्नर ने किया निलंबित
- 2. UP: मेरठ एसएसपी डॉ. विपिन ताडा बने डीआईजी, सचिंद्र पटेल को भी मिली पदोन्नति
- 3. IPL Match at Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium Raipur: रायपुर को मिली आरसीबी के दो मैचों की मेजबानी, शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे IPL मैच
- 4. Train Cancellation List: रायपुर नागपुर रूट की ये लोकल यात्री ट्रेनें रद्द, यहां देखें शेड्यूल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

