Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
MP News: पुलिस थाने में सुंदरकांड करवाने वाले टीआई के खिलाफ पुलिस कमिश्नर से मिले कांग्रेसी, कार्रवाई की मांग
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने टीटी नगर थाना प्रभारी से कांग्रेस कार्यकर्ता बंटी जैन के जन्मदिन पर थाने परिसर में सुंदरकांड कराने की अनुमति मांगी है।

MP News: भोपाल। मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेज घोटाले पर संग्राम छिड़ा हुआ हैं। कांग्रेस पूरे मामले में तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को कटघरे में खड़ी कर रही है। अब अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में कांग्रेस के हल्ला बोल के दौरान बीजेपी द्वारा किए गए सुंदरकांड को लेकर सियासत शुरू हो गई है कांग्रेस ने पूरे मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण मिश्र को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कमिश्नर को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। साथ ही उन्होंने कहा कि या तो पुलिस सर्विस बुक का पालन करे या फिर पुलिस थानों में सभी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों की अनुमति मिलनी चाहिए। यदि पुलिस दो दिन के भीतर थाने में सुंदरकांड करवाने वाले थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो कांग्रेस सभी थानों में जाकर धार्मिक कार्यक्रमों के लिए आवेदन करेगी।
पूर्व मंत्री ने टीटी नगर थाने के लिए मांगी अनुमति
MP News: पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने टीटी नगर थाना प्रभारी से कांग्रेस कार्यकर्ता बंटी जैन के जन्मदिन पर थाने परिसर में सुंदरकांड कराने की अनुमति मांगी है। पूर्व मंत्री ने पत्र लिखकर कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता बंटी जैन का 20 जुलाई को जन्मदिवस है। उनकी दीर्घायु के लिए थाना परिसर में सुंदरकांड कराना चाहते हैं। जिस तरह अशोका गार्डन थाना परिसर में बने हनुमान मंदिर में भाजपा कार्यकर्ता नरेश जाधव के जन्मदिन पर सुंदरकांड पाठ की अनुमति दी गई। उसी तरह कांग्रेस कार्यकर्ता के जन्मदिन पर सुंदरकांड कराने की अनुमति दी जाए।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


