Begin typing your search above and press enter to search.
MP News: नर्सिंग घोटाले को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, पैदल मार्च कर थाने के सामने दिया धरना,सारंग पर FIR को लेकर बीजेपी कांग्रेस में नोक-झोक
कांग्रेस के हल्ला बोल को देखते हुए अशोका गार्डन पुलिस भी अलर्ट थी और उन्होंने अतिरिक्त बल के साथ थाने के आसपास बेरिकेटिंग कर दी थी।

MP News: भोपाल। मध्य प्रदेश में हुए नर्सिंग कॉलेज घोटाले को लेकर कांग्रेस प्रदेश के तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को लेकर हमलावर नजर आ रही है। कांग्रेस उनके इस्तीफे के साथ एफआईआर की मांग कर रही है। उसी क्रम में आज कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार,पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे,विधायक आरिफ मसूद आरिफ अकील के साथ सैकड़ो कांग्रेसियों प्रभात चौराहे से लेकर अशोका गार्डन थाने तक पैदल मार्च किया। इस दौरान एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, कांग्रेस के हल्ला बोल को देखते हुए भाजपा के कार्यकर्ता पहले ही थाने पहुंच गए थे। और उन्होंने वहां पर सुंदरकांड का पाठ शुरू कर दिया था।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


