Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
MP News: राजभवन पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल,नर्सिंग घोटाले की जांच कर सारंग को बर्खास्त करने की मांग
राज्यपाल मंगू भाई पटेल से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने तत्कालीन मंत्री विश्वास सारंग को घोटाले का सरगना बताया।

MP News: भोपाल। मध्य प्रदेश में हुए नर्सिंग घोटाले का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक नर्सिंग घोटाले को लेकर हमलावर नजर आ रही है। आज भी कांग्रेस विधायको ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के नेतृत्व में राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
MP News: राज्यपाल मंगू भाई पटेल से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने तत्कालीन मंत्री विश्वास सारंग को घोटाले का सरगना बताया। उन्होंने सारंग को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने और घोटाले की सर्वदलीय जांच की मांग की। आपको बता दें कि प्रदेश में हुए नर्सिंग घोटाले को लेकर कांग्रेस आक्रामक है। विधानसभा के मानसून सत्र में लगातार यह मामला भी गरमाता हुआ नजर आया।
MP News: लेकिन विधानसभा में मामला खाने के बाद भी जब कांग्रेसियों को न्याय की उम्मीद नहीं लगी तो उन्होंने अब राजभवन का दरवाजा खटखटाया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और पूर्व मंत्री सचिन यादव ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं ने गवर्नर से शिकायत कर नर्सिंग घोटाले की सर्वदलीय जांच की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिघार ने कहा कि नर्सिंग घोटाला एक बड़ा घोटाला है। नर्सिंग घोटाला व्यापम पार्ट 2 है। इसमें फर्जी डिग्री दी रही है। फर्जी कॉलेज चलाए जा रहे हैं। लेकिन फर्जी कॉलेज को मान्यता देने वाले कौन है। सिंगार ने मंत्री विश्वास सारंग और उनकी कमेटी का नाम लिया।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


