Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
MP News : कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, 2 रिटायर्ड एडिशनल एसपी सहित 280 लोग बीजेपी में हुए शामिल
- Rohit banchhor
- 23 Aug, 2025
उदयपुरा विधानसभा के 280 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया है।
MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद शुरू हुआ सियासी घमासान अब नेताओं और कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ने तक पहुंच गया है। रायसेन जिले में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है, जहां उदयपुरा विधानसभा के 280 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया है।
इस सामूहिक पलायन में उदयपुरा विधानसभा के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेश उपाध्याय के साथ-साथ दो रिटायर्ड एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एएसपी) भी शामिल हैं। इसके अलावा, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और अन्य राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता भी बीजेपी में शामिल हुए हैं।
इन सभी ने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, महामंत्री हितानंद शर्मा और मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल की उपस्थिति में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों का भगवा गमछा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। बीजेपी नेताओं ने इस अवसर पर कहा कि कार्यकर्ताओं का बीजेपी में शामिल होना पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और जनता के बीच विश्वास को दर्शाता है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: पेयजल व्यवस्था में की लापरवाही, नप गए अफसर..धमतरी नगर निगम के ईई सस्पेंड
- 2. Sunday Horoscope: इन जातकों पर होगी भगवान सूर्यनारायण की विशेष कृपा, पढ़ें अपना आज का दैनिक राशिफल
- 3. CG News : घर में जिंदा जलती रही महिला, पड़ोसियों ने तोड़ा दरवाजा
- 4. RBSE Supplementary Exam 2026: राजस्थान बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षा इस दिन से, टाइमटेबल जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

