Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : CM मोहन यादव का कांग्रेस पर तंज, ‘जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत तिन तैसी’, जल गंगा अभियान की प्रदर्शनी का शुभारंभ कल

यह सत्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के साथ-साथ विपक्ष के सवालों का सामना करने का भी मंच होगा।

MP News : CM मोहन यादव का कांग्रेस पर तंज, ‘जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत तिन तैसी’, जल गंगा अभियान की प्रदर्शनी का शुभारंभ कल
X

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पाबंदियों को लेकर विपक्षी कांग्रेस पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा, "विधानसभा अध्यक्ष हमेशा नियमों के तहत निर्देश जारी करते हैं। ‘जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत तिन तैसी’। कांग्रेस के लोगों को हर चीज गलत ही दिखाई देती है। अगर उनकी आंखों में कचरा चला जाए, तो उन्हें चारों तरफ गंदगी ही नजर आएगी। वे दुनिया को गंदा देख रहे हैं, इसमें हम क्या करें?" यह बयान सत्र के दौरान पाबंदियों और नियमों को लेकर कांग्रेस की आलोचना के जवाब में आया है।

जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रदर्शनी का शुभारंभ-

28 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सेंट्रल हॉल में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ की उपलब्धियों पर आधारित एक प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे। यह अभियान मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है, जिसके तहत 90 दिनों में प्रदेश में 84,726 खेत तालाब, 1,04,276 कूप रिचार्ज पिट और 1,283 अमृत सरोवरों का निर्माण किया गया। खंडवा जिला इस अभियान में देशभर में पहले स्थान पर रहा, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश को गौरव दिलाया।

12 दिन, 10 बैठकें, मानसून सत्र का शेड्यूल-

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से 8 अगस्त तक चलेगा। 12 दिवसीय इस सत्र में कुल 10 बैठकें होंगी। 2 अगस्त (शनिवार) और 3 अगस्त (रविवार) को अवकाश रहेगा। सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयक और अनुपूरक बजट पेश किए जाएंगे। यह सत्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के साथ-साथ विपक्ष के सवालों का सामना करने का भी मंच होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire