Create your Account
MP News: किसान आभार सम्मेलन में CM मोहन यादव ने दी कई बड़ी सौगात, कांग्रेस पर साधा निशाना
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास में आज किसान मोर्चा द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों के साथ-साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, किसान मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम से सांसद दर्शन सिंह चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, मंत्री एंदल सिंह कंसाना, विश्वास सारंग समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए की बड़ी घोषणाएं
इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने ऐलान किया कि प्रदेश सरकार ₹2600 प्रति क्विंटल की दर से गेहूं और ₹4000 प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी करेगी। इसके अलावा, किसानों को ₹5 में बिजली का स्थायी कनेक्शन देने की भी घोषणा की गई।
सौर ऊर्जा से किसानों की बढ़ेगी आमदनी
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अगले तीन सालों में 30 लाख सोलर प्लांट के कनेक्शन दिए जाएंगे। खास बात यह है कि किसान अपनी जरूरत से अधिक बिजली बनाकर सरकार को बेच सकेंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।
कांग्रेस पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब गांवों में बिजली, सड़क और पानी की भारी समस्या थी। लेकिन भाजपा सरकार ने गांवों को शहरों से जोड़ने के लिए सड़कों का जाल बिछाया है, भरपूर बिजली दी जा रही है और सिंचाई के लिए किसानों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड को फायदा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि नदी जोड़ो अभियान के तहत केन-बेतवा लिंक परियोजना को शुरू किया गया है, जो बुंदेलखंड के किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस परियोजना के तहत किसानों को पर्याप्त पानी मिलेगा, जिससे कृषि उत्पादन बढ़ेगा और प्रदेश के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी।
Related Posts
More News:
- 1. Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से किया इनकार, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
- 2. Pakistan Bus Accident : पाकिस्तान में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 लोगों की मौत
- 3. CG News : महिला बनकर पहुंचे लुटेरे, ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े डकैती की कोशिश नाकाम, कट्टा और बाइक छोड़कर भागे आरोपी
- 4. chhattisgarh aldermen appointed: बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के निकायों में 415 एल्डरमैन नियुक्त,देखें सूची किसे मिली जगह
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

