Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
MP News : सीएम मोहन यादव ने EVM को बताया सुदर्शन चक्र, राहुल गांधी पर साधा निशाना
MP News : भोपाल/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस को महाभारत के शिशुपाल से जोड़ते हुए कहा कि जैसे भगवान श्रीकृष्ण ने शिशुपाल की 100वीं गलती पर सुदर्शन चक्र चलाया था, वैसे ही लोकतंत्र में जनता के पास EVM का बटन सुदर्शन चक्र की तरह है। उन्होंने बिहार की जनता से अपील की कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए EVM का बटन दबाएं।
MP News : बिहार की जनता से अपील
एक टीवी शो में सवालों का जवाब देते हुए सीएम यादव ने कहा, “लोकतंत्र में किसी को मारने की जरूरत नहीं है, उसे हार का जवाब दिया जा सकता है। मुझे पूरा भरोसा है कि बिहार की जनता कांग्रेस की गाली-गलौज वाली सियासत को कभी माफ नहीं करेगी।” उन्होंने बिहार के भागलपुर में कांग्रेस समर्थकों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां के खिलाफ अपमानजनक नारों की कड़ी निंदा की। यादव ने कहा, “मोदी जी की मां अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके लिए अपशब्द कहना मानसिक दिवालियापन है। कांग्रेस को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।”
MP News : राहुल गांधी पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “राहुल गांधी की मानसिकता अर्बन नक्सल जैसी है। वे सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग जैसे लोकतांत्रिक संस्थानों पर सवाल उठाकर देश को शर्मसार कर रहे हैं। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के सबूत मांगना उनकी राष्ट्रविरोधी सोच को दर्शाता है।” यादव ने कहा कि राहुल गांधी के बयानों ने कांग्रेस को रसातल में पहुंचा दिया है और जनता समय आने पर इसका जवाब देगी।
Related Posts
More News:
- 1. Digital Arrest: सीबीआई अफसर बनकर 23 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
- 2. Raipur Big Breaking : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, आदेश जारी
- 3. CG Crime : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.40 करोड़ का गांजा जब्त, महाराष्ट्र के 5 तस्कर गिरफ्तार
- 4. MP News : राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय विकास का लक्ष्य-राज्य स्तरीय जनजातीय उप योजना कार्यशाला का किया शुभारंभ
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

