Breaking News
Horoscope for Friday: आज इन जातकों पर माता महालक्ष्मी की विशेष कृपा, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
CG News: सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता में देवरी जोन बना चैंपियन, छठे साल भी दिखा शिक्षकों में उत्साह
CG Suspend : GeM खरीदी में गड़बड़ी पर सरकार का सख्त संदेश, महिला कॉलेज के 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड
Create your Account
MP News : सीएम डॉ. मोहन ने दी किसानों को बड़ी राहत, कांग्रेस विधायकों पर जमकर बरसे, बोले – दिल चीरकर विकास करते हैं, फिर कांग्रेस क्यों चुनते हो?
MP News : श्योपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को श्योपुर की जनसभा में कांग्रेस विधायकों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार दिल चीरकर विकास करती है, फसल मुआवजा देती है, सड़कें बनवाती है, लेकिन चुनाव में जनता कांग्रेस चुन लेती है। “आखिर गड़बड़ क्या है? क्या चक्कर है, भगवान जाने!” – सीएम के इस बयान पर सभा में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। उन्होंने कांग्रेस विधायकों की “नौटंकी” पर कटाक्ष करते हुए कहा, “बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुबहानल्लाह! चप्पल छोड़ने से पैसा मिलता है क्या? यह कक्काजी का राज नहीं है।” सीएम का इशारा हालिया विरोध प्रदर्शनों की ओर था। उन्होंने जनता से अपील की कि विकास करने वालों को चुनें, न कि नौटंकीबाजों को।
MP News : सभा में सीएम ने श्योपुर जैसे सीमावर्ती जिले के लिए सरकार की योजनाओं की बरसात का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिंचाई, किसान मुआवजा और वन क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों की राहत पर लगातार काम कर रही है। “श्योपुर को विकास की मुख्यधारा में सबसे आगे लाएंगे,” – सीएम ने भरोसा दिलाया। साथ ही आगामी चुनावों में भाजपा को मजबूत समर्थन देने की अपील की।
MP News : इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 6 जिलों के 3 लाख से अधिक किसानों के खातों में सिंगल क्लिक से 238.78 करोड़ रुपये की राहत राशि अंतरित की। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों की सेवा में तत्पर है – “जहां कष्ट है, वहां हम हैं।” श्योपुर से अटूट प्रेम का जिक्र करते हुए सीएम ने बताया कि पहले फसल मुआवजा 3 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर था, जिसे बढ़ाकर 16 हजार कर दिया गया है। बड़ौदा तहसील में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि भोपाल से भी राशि ट्रांसफर हो सकती थी, लेकिन श्योपुरवासियों के स्नेह ने उन्हें यहां खींच लिया।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 605 अंक लुढ़का, निफ्टी 25700 के नीचे
- 2. Saturday Horoscope: इन जातकों पर आज होगा शनिदेव की विशेष कृपा, पढ़ें शनिवार का राशिफल
- 3. Horoscope: इन जातकों पर होगी शनिदेव देव की विशेष कृपा, पढ़ें शनिवार का राशिफल
- 4. Vande Bharat Sleeper Train: प्रधानमंत्री मोदी ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 14 घंटे में हावड़ा से पहुंचाएगी कामाख्या, जानें किराया से रूट तक सबकुछ
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

