Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा निर्णय: लैंड पूलिंग योजना रद्द, किसानों की भावनाओं का सम्मान, कहा- विश्व देखेगा सिंहस्थ का वैभव
MP News : भोपाल। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक अहम फैसला लेते हुए लैंड पूलिंग योजना को तुरंत प्रभाव से निरस्त कर दिया है। किसानों और संत समाज की आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए सीएम ने स्पष्ट कहा कि सरकार सिंहस्थ को भव्य और दिव्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन इसके साथ ही किसानों की भावनाओं और अधिकारों की पूर्ण सुरक्षा की जाएगी।
MP News : मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में किसान संघ के प्रतिनिधि, बीजेपी पदाधिकारी, उज्जैन के जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में सिंहस्थ आयोजन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई और सभी संबंधित पक्षों की चिंताओं को गंभीरता से सुना गया।
MP News : सीएम डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाला सिंहस्थ अपने वैभव और व्यवस्था के लिए दुनिया में उदाहरण बनेगा। उन्होंने कहा, “सिंहस्थ का आयोजन विश्वस्तरीय होगा, लेकिन किसी भी किसान के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा।”
MP News : बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा उज्जैन जिला प्रशासन को लैंड पूलिंग निरस्तीकरण के आदेश तत्काल जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि साधु-संतों और किसानों की हर मांग का सम्मान किया जाएगा और सभी तैयारियाँ उनकी सहमति व सहभागिता से आगे बढ़ेंगी।
MP News : सरकार का यह फैसला किसानों से संवाद और संवेदनशीलता को प्राथमिकता देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, वहीं सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर नई ऊर्जा और विश्वास का माहौल भी बना है।
Related Posts
More News:
- 1. MP Accident : ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 महिलाओं की मौत, 35 से ज्यादा घायल
- 2. Nitish Kumar : नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, जल्द होगा नए CM का ऐलान
- 3. Thursday's Horoscope: जानिए कैसा होगा आपके लिए गुरुवार का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 4. Mahakaal Darshan: सोमवार को करें बाबा महाकालेश्वर के दिव्यदर्शन, देखें Live
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

