Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News: गांधी मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनों का सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे लोकार्पण, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और सुलभ

MP News: गांधी मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनों का सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे लोकार्पण, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और सुलभ
X

MP News: भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में, प्रदेशवासियों को आधुनिक और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। इसी दिशा में 25 जुलाई को भोपाल के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में अत्याधुनिक सीटी स्कैन (80 रो डिटेक्टर एक्वारिंग – 128 स्लाइस) और एमआरआई मशीन (1.5 टेसला) का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल और लोक स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल भी उपस्थित रहेंगे। यह सुविधा प्रदेश के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में पहली बार भोपाल में शुरू की जा रही है।

इन मशीनों से आयुष्मान भारत और अन्य शासकीय योजनाओं के तहत मरीजों को निःशुल्क सीटी स्कैन और एमआरआई जांच की सुविधा मिलेगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच में वृद्धि होगी। चिकित्सा छात्रों (यूजी, पीजी, पैरामेडिकल) को बेहतर शैक्षणिक अवसर और शोध कार्यों को गति मिलेगी। हृदय रोगों की सटीक जांच के लिए हाई-क्वालिटी कार्डियक पैकेजेस और स्तन कैंसर की गहन जांच के लिए डेडीकेटेड ब्रेस्ट कॉइल्स उपलब्ध हैं।

सीटी स्कैन मशीन वॉल्यूमेट्री, फ्यूजन और परफ्यूजन जैसी उन्नत तकनीकों से सुसज्जित है, जो तीव्र और सटीक जांच में सक्षम है। ये मशीनें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शोध के लिए भी उपयुक्त हैं। प्रशिक्षित तकनीकी स्टाफ की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, जिससे प्रदेशवासियों को अब अन्य राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire