Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव ने तैयारियों की समीक्षा की, भोपाल में होगा सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मंत्रालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में आगामी 1 नवंबर 2025 को होने वाले मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस वर्ष स्थापना दिवस के अवसर पर भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का भव्य मंचन होगा। यह महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य के जनकल्याण, सुशासन और शौर्य से परिपूर्ण जीवन को दर्शाएगा, जिसमें देश के दक्ष कलाकार हिस्सा लेंगे।
MP News : दिल्ली में मिली थी व्यापक सराहना
सीएम ने बताया कि इस वर्ष नई दिल्ली में सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन सफलतापूर्वक किया गया था, जिसे देशभर में व्यापक प्रशंसा मिली। भोपाल में भी इसे उसी भव्यता के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही, स्थापना दिवस के अवसर पर सुगम संगीत कार्यक्रम और ड्रोन-शो का आयोजन होगा। ड्रोन-शो की तैयारियों के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को निर्देश दिए गए हैं। सीएम ने अधिक से अधिक युवाओं को इन कार्यक्रमों से जोड़ने पर जोर दिया।
MP News : नारी सशक्तिकरण और जनभागीदारी पर जोर
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि भोपाल सहित सभी जिलों में स्थापना दिवस का आयोजन गरिमामय ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा, “यह उल्लास और उमंग का अवसर है, जिसमें हर नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित होनी चाहिए।” विशेष रूप से स्व-सहायता समूहों की बहनों को आमंत्रित करने के लिए कहा गया, ताकि नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा मिले। साथ ही, स्वास्थ्य और अन्य सेवा क्षेत्रों में गतिविधियों का आयोजन करने के निर्देश दिए गए।
MP News : प्रदर्शनियां और स्पर्धाएं होंगी आयोजित
सीएम ने शिक्षा विभाग के सहयोग से सामान्य ज्ञान और अन्य स्पर्धाओं के आयोजन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदर्शनियां आयोजित की जाएं। इन प्रदर्शनियों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवकरणीय ऊर्जा, सुशासन और अन्य क्षेत्रों में राज्य की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। जिला स्तर पर स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन और उत्कृष्ट कार्यों पर आधारित प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी।
MP News : सभी शासकीय भवनों में होगी प्रकाश सज्जा
सीएम ने निर्देश दिए कि 1 नवंबर को सभी शासकीय भवनों में प्रकाश सज्जा की जाए ताकि उत्सव का माहौल और आकर्षक हो। उन्होंने जिला पर्यटन परिषद को भी आयोजनों से जोड़ने के लिए कहा, ताकि स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिले।
MP News : बैठक में मौजूद रहे प्रमुख अधिकारी
बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव पर्यटन शिव शेखर शुक्ला, आयुक्त एवं सचिव जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाड़े सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Related Posts
More News:
- 1. Naman Awards 2026: शुभमन गिल-स्मृति मंधाना सहित इन खिलाड़ियों और टीमों को मिलेगा सम्मान, BCCI का बड़ा ऐलान
- 2. Asian News और News Plus21 में मंच पर शुरु आज की नारी सम्मान सीजन- 3, चीफ गेस्ट राज्यपाल रमेन डेका का आगमन, देखें लाइव
- 3. Russian vertical launch Shtil-1 missile: रूस से वर्टिकल लॉन्च श्टिल मिसाइल खरीद का समझौता, हिंद महासागर में बढ़ेगी नौसेना की ताकत, जानें इसकी खासियत
- 4. Iran Attack Israel: ट्रंप की मंजूरी के बिना ईरान ने चुन लिया अपना सुप्रीम लीडर, पहले एक्शन में इजरायल को थर्राया, यूएस का तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर जॉर्ज HW बुश रवाना
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

