Breaking News
Create your Account
MP News : रंगपंचमी पर उज्जैन पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
MP News : भोपाल। रंगपंचमी के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे और श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना और अभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल का ध्यान किया और राज्य के विकास व जनकल्याण की कामना की।
MP News : पारंपरिक गेर महोत्सव में भी हुए शामिल
रंगपंचमी के मौके पर उज्जैन की प्रसिद्ध पारंपरिक गेर महोत्सव में भी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाग लिया। महाकाल मंदिर से निकलने वाली इस परंपरागत गेर में शामिल होकर उन्होंने गेर ध्वजा का पूजन किया। उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने शस्त्र संचालन का प्रदर्शन भी किया और तलवारबाजी करते नजर आए। इस दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

MP News : उज्जैन में दिखा आस्था और उत्सव का संगम
रंगपंचमी के अवसर पर उज्जैन में भक्ति और उत्साह का अनोखा माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे और प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सोशल मीडिया पर भी संदेश साझा करते हुए लिखा – “ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्।” साथ ही उन्होंने भगवान महाकाल से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
MP News : संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा दे रही सरकार
मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही डॉ. मोहन यादव प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने पर जोर दे रहे हैं। इसी क्रम में उज्जैन के पारंपरिक उत्सवों को भी राज्य स्तर पर विशेष पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। रंगपंचमी के इस अवसर पर मुख्यमंत्री आम लोगों के बीच पहुंचे और उत्सव में शामिल होकर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
Related Posts
More News:
- 1. Earthquake in Bageshwar बागेश्वर में महसूस हुए भूकंप के झटके, घर से निकल कर भागे लोग, रिक्टर स्केल पर इतनी मापी गई तीव्रता
- 2. Wednesday Horoscope: मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन? पढ़ें अपना राशिफल
- 3. Accident : नेपाल से लौट रही बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, 35 घायल
- 4. Jallianwala Bagh: जलियांवाला बाग नरसंहार की बरसी, देश ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री,राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने किया नमन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

