Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : योगपीठ हरिद्वार में सीएम डॉ. मोहन यादव ने बाबा रामदेव के साथ किया योग अभ्यास, शीर्षासन करते दिखे

MP News : योगपीठ हरिद्वार में सीएम डॉ. मोहन यादव ने बाबा रामदेव के साथ किया योग अभ्यास, शीर्षासन करते दिखे
X

MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हरिद्वार के दौरे पर पहुंचे और पतंजली योगपीठ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने योगाचार्य बाबा रामदेव के साथ योग का अभ्यास किया और विभिन्न योगासन किए। दोनों नेताओं का शीर्षासन करते हुए फोटो वायरल हुआ है, जिसे देखकर यह स्पष्ट हुआ कि मुख्यमंत्री योग और आसन में नियमित अभ्यास करते हैं।

MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव ने कन्या गुरुकुल में आयोजित हवन में भी भाग लिया। हवन वेदी पर बैठने से पहले उन्होंने अपने लिए रखा आसन बाबा रामदेव को सम्मानपूर्वक दे दिया और स्वयं जमीन पर बैठकर हवन में शामिल हुए। इस सरलता, सम्मान और संस्कार ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

MP News : मुख्यमंत्री ने बाबा रामदेव को भारतीय योग संस्कृति के प्रसार के लिए "भागीरथ" की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। सीएम और बाबा रामदेव के साथ किए गए शीर्षासन और योगाभ्यास की यह तस्वीर योग के प्रति जागरूकता और समर्पण का प्रतीक बनी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire