Create your Account
MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ, पूरे प्रदेश में गूंजा श्रीमद्भगवत गीता का 15वां अध्याय
MP News : उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ किया। दशहरा मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. यादव रहे, जबकि महोत्सव का आयोजन प्रदेश के संस्कृति, जनसंपर्क, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा और जेल विभाग के सहयोग से तथा श्री कृष्ण पाथेय न्यास एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण परंपरा के आचार्यों की उपस्थिति में गीता प्रेमियों ने श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय का सस्वर पाठ किया।
MP News : महोत्सव का आयोजन प्रदेश के 10 संभागों, 55 जिला मुख्यालयों और 313 विकासखंडों में भी किया गया, जिसमें लगभग तीन लाख गीता प्रेमियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा कि गीता हर युग में गौरवान्वित रही है और गीता जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि हर नगर निगम, नगर पालिका और हर निकाय में गीता भवन का निर्माण किया जाएगा। इंदौर से प्रदेश में गीता भवन बनाने की शुरुआत की जाएगी।
MP News : महोत्सव के तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीता और श्रीकृष्ण पर आधारित विविध प्रस्तुतियाँ शामिल हैं। 1 दिसंबर को दशहरा मैदान में पुनीत इस्सर के निर्देशन में जय श्रीकृष्ण-गीता सार नृत्य-नाट्य का मंचन होगा। 2 दिसंबर को नई दिल्ली की कलाकार वैष्णवी शर्मा द्वारा विराटजयी काव्य प्रस्तुति और मोहित शेवानी के निर्देशन में कृष्णायन नाट्य का मंचन किया जाएगा। 3 दिसंबर को विश्ववंदनीय नाट्य प्रस्तुतियों के तहत श्वेता देवेंद्र द्वारा भरतनाट्यम, क्षमा मालवीय द्वारा कथक और कविता शाजी द्वारा मोहिनीअट्टम नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही डॉ. सलाउद्दीन पाशा द्वारा गीता ऑन व्हील्स नाट्य का मंचन भी किया जाएगा।
MP News : महोत्सव के दौरान माधव दर्शनम् लघु चित्र शैलियों में प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जो गीता के संदेश और संस्कृति की महत्ता को दर्शाती है। इस भव्य आयोजन से न केवल धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि प्रदेश में सांस्कृतिक जागरण का भी संदेश जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. Road Accident in Thailand: थाईलैंड में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप ट्रक ने बौद्ध भिक्षुओं को कुचला, 9 की मौत
- 2. UP News : उत्तर प्रदेश में आम महोत्सव-2026 का शुभारंभ : CM योगी बोले- देश के कुल उत्पादन में 26 प्रतिशत योगदान
- 3. Punjab News : पंजाब में शुरू हुई ‘मां-बेटी सम्मान योजना’, हर महीने महिलाओं के खाते में आएंगे इतने रुपये
- 4. BJP Meeting at Amit Shah Residence : अमित शाह के आवास पर भाजपा की बड़ी बैठक, चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल और संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

